Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

चमोली में ग्लेशियर फटने से खादर के खेत कराए खाली

जनवाणी संवाददाता |

जलीलपुर: जलीलपुर क्षेत्र के गंगा खादर में खेती करने वाले किसानों को विधायक कमलेश सेनी, एसडीएम, तहसीलदार व पुलिस ने खेत खाली करने के लिए कहा है। पुलिस के हाई अलर्ट के बाद किसानो ने खेतों से सामान समेटना शुरू कर दिया हैं। कुछ प्लेजियों ने अपना सामान पुल के किनारे रख लिया हैं।

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फट जाने से खादर में बाढ़ की स्थिति बनने की सूचना से गंगा किनारे खेती करने वाले किसानों में खलबली मच गयी हैं। बड़ी संख्या में किसानों ने खादर में गन्ना चारा आदि की फसल उगा रखी है। खादर में गंगा के पठार में किसान बड़ी संख्या में प्लेज की खेती करते हैं। चमोली में ग्लेशियर फटने से गंगा में पानी तेजी से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

41 5

पुलिस ने एलाउंसमेंट के माध्यम से नारनौर गंगा घाट पर पहुंचकर सभी किसानों से कृषि उपकरण पशुओं सहित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। सूचना पर किसानों ने गंगा खादर खाली करना शुरू कर दिया है। प्लेजियो ने इस समय तरबूज, ककड़ी, टमाटर, खीरा, लौकी, टिंडा आदि फसल लगा रखी है।

प्लेज की खेती कर रहे कलवा, हरिओम, रुपसिंह, इंद्रजीत, मोनू, सोनू, संजय सिंह व खचेडू आदि का कहना हैं कि बाढ़ आई तो वह बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने अपनी जमा कुंजी प्लेज में लगा रखी हैं। प्लेजिया रूप सिंह का कहना हैं कि वह अपनी फसल को छोड़ के चले जाए। चांदपुर एसडीएम ने गंगा किनारे बसें लोगों को बाढ़ की चेतावनी देते हुए अलर्ट रहने को कहा हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img