Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

राज्यसभा में खरगे का बयान, सभापति ने दी चेतावनी – सच्चाई बयान करें, लोकतांत्रिक बनें

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज संसद के बजट सत्र का सातवां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं। इससे पहले, राज्यसभा में बोलते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने का अवसर न मिलने का मुद्दा उठाया। खरगे ने कहा, “संसद का मतलब लोकसभा और राज्यसभा दोनों हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता देश के हितों पर बोलना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। इस तरह से सदन कैसे चलेगा?”

इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “विपक्ष के नेता को यह समझना चाहिए कि लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “आज हम सभी से उम्मीद करते हैं कि सभी सांसद सदन के नियमों और परंपराओं का पालन करेंगे। सभी सांसद प्रधानमंत्री का भाषण सुनने का इंतजार कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) सदन के नियमों का पालन नहीं करते, यह एक गंभीर मुद्दा है।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img