Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

खटारा रोडवेज बसों का चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन

  • थानाभवन हादसे के बाद रोडवेज चालक विरोध में उतरे
  • खटारा बसों को जबरन चलवाने का अफसरों पर आरोप

जनवाणी संवाददाता |

जलालाबाद: कस्बा थानाभवन में बेकाबू रोडवेज बस द्वारा बस स्टैंड पर यात्रियों को रौंद और हादसे में तीन बच्चों की मौत कारण जहां रोडवेज बसों के चालकों ने ब्रेक फेल होनो बताया है, वहीं उन्होंने अफसरों पर जबरन खटरा बसों क संचालन के लिए मजबूर करने के आरोप लगाते हुए जलालाबाद डिपो पर बसों का चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही, योग्य इंजिनियर से बसों की फिटनेस चेक करने की मांग की है।

जलालाबाद डिपो से संचालित 29 बसों का संचालन हरिद्वार, सहारनपुर, देवबंद, बिजनौर, मेरठ, शामली, गंगोह, मुजफ्फरनगर आदि शहरों व कस्बो के लिए होता है। शुकवार को कस्बा थानाभवन में ब्रेक फैल होने के बाद बेकाबू रोड बस द्वारा दर्दनाक हादसे के बाद रोडवेज बस चालक व परिचालक भी गुस्से में हैं। उन्होने उच्चाधिकारियों पर बसों के मैंटीनेंस को लेकर गम्भीर आरोप लगाए हैं।

इसके चलते शनिवार को सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ उप्र के तत्वाधान में जलालाबाद डिपो के चालक व परिचालकों ने रोडवेज बसों का संचालन करने से मना कर दिया। अध्यक्ष जलालाबाद डिपो वरन सिंह का कहना है कि डिपो में 29 बसों का संचालन किया जाता है जिनमें से अधिकांश की फिटनेस सही न होने के बाद भी उनसे जबरदस्ती बसों का संचालन कराया जा रहा है।

बसों में बैट्रा न होने के कारण धक्का लगाकर बस स्टार्ट करनी पड़ती है। बसों में हैंड ब्रेक काम नहीं करते जिससे कभी भी बडे हादसे की शंका बनी रहती है। कई बार उच्च अधिकारियों को बसों की फिटनेस के बारे अवगत कराने के बाद भी बसों में कार्य नहीं कराया गया है। चालक अपनी जान जोखिम में डालकर बसों का संचालन कर रहे हैं। जलालाबाद डिपो पर तैनात फोरमेन नासिर अली व कवंरपाल ने बताया कि जब गाडियों की कमी दूर करने को कहते है तो वह पुर्जे न होने व एएसएम राहुल चौधरी द्वारा सामान उपलब्ध नहीं कराने को कहते हैं।

सहारनपुर डिपो पर तैनात कर्मचारी भी जलालाबाद डिपो की बस होने के कारण बसों में काम नहीं करते हैं। वह अपने डिपो में बस ठीक कराने को कहकर टरका देते है। चक्का जाम के कारण शनिवार को हरिद्वार, देवबन्द, सहारनपुर, गंगोह, शामली, मुजफ्फरनगर, दिल्ली आदि रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा।

इस दौरान ब्रहम सिंह, बबलू, अनुज शर्मा, मनोज, राहुल, सूरज, जाहिद, नीरज, बाबर, राहुल शर्मा, तेजवीर, रामकुमार, राजेन्द्र, प्रवीण कुमार, समद कुमार, सुमित कुमार, दीपक पुंडीर, जबर सिंह, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img