Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

सीए और उसके दोस्त का बदमाशों ने किया अपहरण

  • पुलिस की घेराबंदी के बाद नागल में छोड़ हुए फरार
  • पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध, नहीं मिली तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: हथियारबंद बदमाशों ने कार सवार सीए और उसके दोस्त का अपहरण कर लिया और कुछ दूर जाने के बाद दोस्त को रास्ते में ही छोड़ सीए को अपने साथ ले गए। बदमाशों ने सीए को छोड़ने की एवज में उसके स्वजनों से फोन पर 10 लाख की रंगदारी मांगी। जिससे हड़कम्प मच गया।

अपहरण की सूचना मिलते ही हरकत में भाई कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी करते हुए अपह्त सीए को थाना नागल क्षेत्र के जंगलों से सकुशल बरामद करा लिया, हालांकि बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है।

मंगलवार की देर रात सहारनपुर सदर थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी सीए संजय मिश्रा अपने साथी बसंत अग्रवाल के साथ देवबंद से वापस सहारनपुर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जब वह साखन नहर के समीप पहुंचे तो इसी दौरान पीछे से आई कार ने उनकी कार को ओवरटेक करते हुए दोनों को हथियारों के बल पर कार से बाहर निकाल लिया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

इसके बाद बदमाश नागल की ओर दोनों लोगों को लेकर दौड़ पड़े इसी दौरान बदमाशों ने बसंत अग्रवाल को थोड़ी ही दूरी पर जाकर छोड़ दिया। जबकि सीए संजय मिश्रा को अपने साथ ले गए। आरोप है कि बदमाशों द्वारा संजय मिश्रा के स्वजनों को फोन कर 10 लाख रुपए की फिरौती भी मांग ली।

देवबंद क्षेत्र से जैसे ही अपहरण की सूचना पुलिस को लगी तो सीओ रजनीश उपाध्याय के नेतृत्व में कई थानों के पुलिस बल ने बदमाशों को ट्रेस करना शुरू कर दिया कुछ घंटे बाद पुलिस ने थाना नागल क्षेत्र की पुलिस चौकी सिडकी क्षेत्र के जंगलों में घेराबंदी करते हुए अपहृत संजय मिश्रा को सकुशल बरामद कर लिया। अंधेरे का लाभ उठाकर बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। देर शाम तक भी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के बाद मामले की जांच की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img