Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सुलह कराने आई बड़ी बहन के साथ दोनों सगी बहनों की हत्या

  • छोटी बहन का पति से विवाद में सुलह को आई थी बड़ी बहन
  • छोटी बहन के पति और उसके तीन भाइयों पर हत्या का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: गांव डेरालाल सिंह में छोटी बहन और उसके पति के बीच चल रहे मनमुटाव में सुलह कराने आई बड़ी बहन समेत दोनों बहनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव गांव से करीब 600 मीटर दूर खेत से बरामद हुए हैं। हत्या का आरोप छोटी बहन के पति और उसके तीन भाइयों पर हैं।

पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्या के आरोप में मृतका के दो देवरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जघन्य अपराध से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है।

24 4

शनिवार की सुबह हरियाणा के पानीपत जनपद के सनौली थाना क्षेत्र के गांव रिसपुर निवासी ऋषिपाल पुत्र आभाराम ने थाना झिंझाना में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को उसकी पत्नी डिंपल अपनी छोटी बहन सरोज उर्फ शिवानी पत्नी विक्रम निवासी डेरा शाहलाल सिंह के घर आई थी।

सरोज उर्फ सोनिया का अपने पति विक्रम से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था जिसको लेकर दंपति में सुलह कराने ही डिंपल आई थी। देर रात तक हुई बातचीत में कोई समझौता नहीं हो सका था जिसके बाद सभी सो गए। आरोप है कि शनिवार की तड़के ऋषिपाल के साढू विक्रम व उसके तीन भाई विपिन, सुशील, अंकुर ने मिलकर उसकी पत्नी डिंपल व उसकी साली सरोज उर्फ शिवानी की पीट पीटकर हत्या कर दी। दोनों के शव गांव से करीब 600 मीटर दूर खेत में मिले है।

ग्रामीणों के मुताबिक ऐसा अंदेशा है कि दोनों बहनें गांव से निकलकर अपने मायके के लिए रवाना हुई थी लेकिन भनक लगने पर चारो भाई उनके पीछे दौड़े और खेत में पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। सुबह के समय जब ग्रामीणों ने शव देखे तो उनमें हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस बल तुरंत गांव में पहुंचे जहां दोनों शव थे। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं डबल मर्डर की सूचना पर एसपी सुकीर्ति माधव व सीओ कैराना जितेन्द्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी ली।

थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया दो सगी बहनों की हत्या की सूचना मिली थी। दोनों बहनों डिम्पल व सरोज उर्फ शिवानी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका डिंपल के पति ऋषिपाल की तहरीर पर मृतका सरोज उर्फ शिवानी के पति विक्रम व उसके तीन भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी दो भाई हिरासत में है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

सुलह के लिए बेटी को भेजा और दोनों जिंदगियां खत्म

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के काला माजरा ग्राम पंचायत के मजरे डेरालाल सिंह निवासी महिला सरोज उर्फ शिवानी पत्नी विक्रम में काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। जिसके बाद सरोज उर्फ शिवानी अपने मां के घर रिसपुर हरियाणा चली गई। जिसके बाद विक्रम भी वहीं अपनी ससुराल में रहने लगा था लेकिन दो सप्ताह पूर्व ही विक्रम अपनी पत्नी को लेकर डेरालाल सिंह अपने गांव आ गया था।

जहां पर फिर से विक्रम और सोनिया में में फिर कहासुनी हो गई जिसकी सूचना सोनिया द्वारा अपनी मां निर्मला को दी थी। मां निर्मला ने अपनी बड़ी बेटी डिंपल को सुलहनामे के लिए गांव डेरालाल सिंह में भेजा। डिंपल ने अपनी छोटी बहन सरोज उर्फ सोनिया व उसके पति विक्रम से बातचीत की लेकिन देर रात तक कहासुनी होती रही। शनिवार की तड़के दोनों बहनों की पीट पीटकर हत्या कर दी गई।

23 4

कैसे होगा तीन मासूम बच्चों का पालन पोषण

क्षेत्र के गांव डेरालाल सिंह निवासी विक्रम कोरी के तीन मासूम बच्चे है जिसमें अमन आठ वर्ष, लक्षित छह वर्ष, कार्तिक पांच वर्ष है। इन तीनों मासूम बच्चों को तो यह भी जानकारी नहीं है कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। वहीं मां की हत्या के बाद पिता व चाचा तो जेल चले जाएगे। अब बूढ़े दादा दादी ही मासूमों का सहारा हैं। जबकि इन बच्चों के सर पर रहने के लिए छत भी नहीं है। बहुत ही खस्ता हालत में छप्पर के नीचे मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे और एक ही झटके में सब खत्म हो गया। वहीं हरियाणा निवासी मृतका डिंपल भी अपने पीछे तीने बच्चे लड़की आरती 15 वर्ष, बेटा विशाल 10 वर्ष, बेटा राहुल तीन वर्ष छोड़ गई। वहीं दोनों मृतका की मां निर्मला का रो-रो कर बुरा हाल है। रोते रोते वह ईश्वर व पुलिस से इंसाफ मांग रही है दोनों बेटी के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिले।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img