- गला दबाकर की गई हत्या, परिजनों ने दी तहरीर
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के दो दिन से लापता युवक का शव मंगलवार को गढ़ रोड स्थित एक होटल में मिला। युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर उसके एक किन्नर दोस्त को गिरफ्तार किया है।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का शव आज मेडिकल थाना क्षेत्र में मंगलपांडेयनगर स्थित रॉयल होटल के कमरे से बरामद हुआ है। युवक की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि तीन दिन पूर्व मृतक के दोस्तों ने फोन कर उसको बुलाया था। युवक के पास जब कॉल आया तो उसके बाद वो अपने दोस्तों के साथ चला गया था।
उसके बाद से ही युवक लापता चल रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के एक किन्नर दोस्त समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के रहने वाले शाकिब के परिजनों का कहना है कि बीती दो जनवरी को वह अपने एक किन्नर दोस्त के साथ गया था। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका।
मंगलवार को उन्हें मेडिकल क्षेत्र में स्थित एक होटल से कॉल आया और उन्हें बताया गया कि शाकिब की मौत हो गयी है। पुलिस ने परिजनों के आरोपो के आधार पर किन्नर और उसके एक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जल्द मामले के खुलासे की बात कर रही है। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या किन्नर दोस्त ने ही की है।
होटल मालिक ने पुलिस को बताया कि सुबह जब चाय देने के लिये युवक के कमरे का दरवाजा खटखटाया गया तो अंदर से कोई जबाव नहीं आया। जब कमरा खुलवाया गया तो सादिक का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। एसओ मेडिकल ने बताया कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की पड़ताल की जा रही है और बहुत जल्दी हत्या के कारणों का खुलासा हो जाएगा।

