Thursday, August 13, 2026
- Advertisement -

ICC World Cup 2023: किंग कोहली ने जड़ा 48वां शतक, सिक्स मारकर जिताया मैच

  • सबसे तेज 26 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए टीम इंडिया ने जीता लगातार चौथा मैच

पुणे, वार्ता: टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 में लगातार चौथी जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। टीम से विराट कोहली (नाबाद 103 रन) ने 48वां वनडे शतक जमाया। उन्होंने सबसे तेज 26 हजार इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 567 पारियों में यह अचीवमेंट हासिल की। कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर ने 600 पारियों में इतने रन बनाए थे। पुणे के मैदान पर गुरुवार को बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 256 रन बनाए। 257 रन का टारगेट भारतीय बल्लेबाजों ने 41.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।

कोहली के अलावा, शुभमन गिल (53 रन) ने 10वां अर्धशतक जमाया, जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 48 रनों का योगदान दिया। 257 का लक्ष्य चेज कर रहे रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 88 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 48 रन बनाए। हसन की गेंद पर पुल शॉट मारने के चक्कर में रोहित को ह्रदॉय ने बाउंड्री पर लपका। शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप में अपनी पहली फिफ्टी लगाई।

वो 53 रन बनाकर मेहंदी हसन मिराज की गेंद पर कैच आउट हुए। महमूदुल्लाह ने बाउंड्री पर उनका कैच लपका। इससे पहले भारत ने गुरुवार को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के 17वें मुकाबले में बुमराह, सिराज और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट और शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट की बदौलत बांग्लादेश को 256 रन के स्कोर पर रोक दिया है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में बंगलादेश ने गुरुवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

11 8

सबसे तेज 26000 रन567 पारी : विराट कोहली
600 पारी : सचिन तेंदुलकर
624 पारी : रिकी पोंटिंग
625 पारी : कुमार संगकारा

सबसे ज्यादा शतक

49 शतक : सचिन तेंदुलकर
48 शतक : विराट कोहली
31 शतक : रोहित शर्मा
30 शतक : रिकी पोंटिंग

सबसे ज्यादा रन

34357 रन : सचिन तेंदुलकर
28016 रन : कुमार संगकारा
27483 रन : रिकी पोंटिंग
26026 रन : विराट कोहली

बांग्लादेश के सलामी लिट्टन दास और तंजीद हसन ने पारी की संभल कर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की। भारत को पहली सफलता 15वें ओवर की चौथी गेंद पर तंजिद हसन 51 रन को कुलदीप ने पगबाधा आउट कर दिलाई। उसके बाद 20वें ओवर में जडेजा ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शान्तो 8 रन को पगबाधा आउट कर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। 25वें ओवर में सिराज ने मेहदी हसन तीन रन को के. एल राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया। लिटन कुमार दास 66 रन को जडेजा ने 28वें ओवर में पवेलियन भेज दिया।

38वें ओवर में शार्दुल ने मो. तौहीद हृदोय 16 को गिल के हाथों कैच आउट कराकर बांग्लादेश को पांचवां झटका दिया। मुशफिकुर रहीम 38 रन बुमराह का शिकार बने। उन्हें जडेजा ने कैच आउट किया। उसके बाद बुमराह ने महमुदउल्लाह 46 को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। नासुम अहमद 14 को सिराज ने के एल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर बांग्लादेश का आठवां विकेट झटका। मुस्तफिजुर रहमान एक रन,शोरिफुल इस्लाम सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह,मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Justice Yashwant Verma :जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड में बड़ा खुलासा, जांच समिति ने तीनों आरोप सही माने

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति...

Haivan: बिना डायलॉग, बिना एक्शन… फिर भी छा गया ‘हैवान’ का टीजर, अक्षय के लुक ने बढ़ाई बेचैनी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img