Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

किरतपुर गोकशी को लेकर पुलिस ने हाईकोर्ट में दाखिल की कैविएट

  • गोकशी को लेकर फरार पालिकाध्यक्ष के हाईकोर्ट पहुंचने की आशंका को लेकर पुलिस ने उठाया कदम

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: बिजनौर पुलिस ने किरतपुर गोकशी कांड को लेकर हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल कर दी है। पुलिस को गोकशी के मुख्य आरोपी नगर पालिकाध्यक्ष के हाईकोर्ट की आशंका है, जिसको लेकर यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने अग्रिम जमानत को लेकर भी अपना पक्ष कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया है। गोकशी के हाई प्रोफाइल मामले को लेकर पुलिस कहीं भी ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

बिजनौर की किरतपुर पुलिस ने सोमवार को प्रयागराज हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल कर दी गई। किरतपुर गोकशी के मामले में पुलिस को आशंका थी कि फरार चल रहे पालिकाध्यक्ष अब्दुल मन्नान हाईकोर्ट पहुंच सकते हैं। ऐसे में एक पक्ष के फेवर में निर्णय ना हो जाए, इसके लिए पुलिस ने कैविएट दाखिल की है।

जिससे हाईकोर्ट कोई भी निर्णय देने से पहले पुलिस का पक्ष भी सुन सके। उधर अग्रिम जमानत को लेकर पुलिस ने अपना पक्ष कोर्ट में दाखिल कर दिया है। नगर पालिकाध्यक्ष अब्दुल मन्नान की ओर से अग्रिम जमानत के लिए कुछ दिन पहले प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था, जिस पर तीन अक्टूबर को सुनवाई होनी है।

क्या है पूरा मामला

किरतपुर नगर पालिकाध्यक्ष अब्दुल मन्नान के बाग में 18 सितंबर की सुबह गोकशी पकड़ी गई थी। जहां गोवंश अवशेष, जिंदा पशु, पशु कटान के उपकरण और अवैध शस्त्र भी पुलिस ने बरामद किए गए थे। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि पालिका अध्यक्ष अब्दुल मन्नान सहित चार आरोपी फरार हो गए थे। फरार आरोपियों पर पुलिस ने 25 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

कुर्की का प्रार्थना पत्र दाखिल कर चुकी है पुलिस

गोकशी कांड को लेकर पुलिस कोई भी चूक करने के मूड में नही है। जिसके चलते कोर्ट में जवाब दाखिल करने के साथ-साथ हाईकोर्ट में भी कैविएट दाखिल की गई है। इसके अलावा पुलिस ने पालिकाध्यक्ष समेत चारों फरार आरोपियों की कुर्की के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर रखा है, जिस पर सुनवाई होना बाकी है।

‘हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल की जा चुकी है। अग्रिम जमानत को लेकर भी पुलिस अपना पक्ष कोर्ट में रख चुकी है। कुर्की की कार्यवाही पर अभी कोर्ट में सुनवाई होना बाकी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।’
Bijnor SP City Lakshi Niwas

-लक्ष्मी निवास मिश्र, एएसपी सिटी बिजनौर

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.