Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

गांधी बाग में कैश काउंटर कर्मचारियों पर चाकू से हमला, दो घायल

  • गंभीर रूप से घायल को कराया अस्पताल में भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सदर क्षेत्र गांधी बाग में टहलने आये प्रेमी युगल को एक युवक ने रोककर उन पर फब्तियां कस दी। प्रेमी युगल की शिकायत पर कर्मचारियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर कर्मचारियों को घायल कर दिया। हमलावर को मौके पर लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

मवाना निवासी पवन गांधी बाग में ठेकेदारी करता है। पवन पर कैंट बोड से टिकट कलेक्शन का ठेका है। उसने गांधी बाग में कई कर्मचारियों को वेतन पर नियुक्त कर रखा है। सरधना रोड ग्राम पोहल्ली निवासी विकास कुमार पुत्र शोराज सिंह गांधी बाग में टिकट कैश काउंटर पर नौकरी करता है। कैंट निवासी सुरेन्द्र सिंह उर्फ गोलू भी कै श काउंटर प्रवेश की पर्ची काटता है।

मंगलवार को एक प्रेमी युगल गांधी बाग में घूमने आया था। गांधी बाग में एक युवक नें प्रेमी युगल के वहां घूमने पर ऐतराज कर परेशान करना शुरु कर दिया। इस बात की शिकायत प्रेमी युगल ने कैश काउंटर पर बैठे विकास कुमार और सुरेन्द्र सिंह से की। सुरेन्द्र ने अंदर जाकर युवक को पकड़ लिया और उसे केबिन में बैठाकर पुलिस को सूचना दे दी। केबिन के अंदर युवक ने जेब से चाकू निकालकर विकास और सुरेन्द्र पर हमला कर दिया।

युवक ने विकास के चेहरे और पेट पर चाकू से कई वार किये। विकास पर हमला होते देख सुरेन्द्र उसे बचाने दौड़ा तो उस पर भी चाकू से हमला बोल दिया। हमले में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। कर्मचारियों पर हमला होते देख वहां मौजूद अन्य कर्मचारी वहां आ गये। सभी ने हमलावर युवक को मौके पर पकड़ लिया।

11 20

घटना की जानकारी पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर को गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने घायलों के दोस्त सुमित और विवेक की मदद से उन्हें जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घायल विकास की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी पर धारा 307 में मुकदमा दर्ज किया है। घायल विकास का भाई पुष्पेन्द्र बरेली में तैनात है।

हमलावर की स्कूटी पर भाजपा का स्टीकर

पुलिस ने हमलावर का नाम सालिक बताया है। सालिक इम्लियान का रहने वाला है। पुलिस ने हमलावर की स्कूटी बरामद की है। उस पर कोर्ट और भाजपा का स्टीकर लगा है। सदर पुलिस हमलावर से पूछताछ में जुटी है। गांधी बाग के कर्मचारियों ने बताया कि अक्सर युवक गांधी बाग में आता रहता है। एक बार उसने गांधी बाग मे आने जाने वाली लड़कियों और लोगों को पहले भी परेशान किया था। तब उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। लेकिन फिर उसने एक प्रेमी युगल से अभद्रता की थी।

हमने उसे पकड़ा तो उसने विकास और सुरेन्द्र पर हमला कर दिया। हिन्दू जागरण मंच, अध्यक्ष मेरठ महानगर ललित गुप्ता अमूल ने घटना पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गांधी बाग में गैर संप्रदाय युवक द्वारा जो घटना की गई है। उसके खिलाफ पुलिस कठोर कार्रवाई करे। हिन्दू संगठन के सचिन सिरोही ने हमलावर के खिलाफ सदर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि पहले भी हमलावर सालिक मेडिकल में पकड़ा गया था। उसने महिलाओं से छेड़छाड़ की थी।

शातिर किस्म का है हमलावर

गांधी बाग में कर्मचारियों पर हमला करने वाला सालिक शातिर किस्म का है। पूर्व में भी वह मेडिकल क्षेत्र में पकड़ा जा चुका है। उस पर धारा 420 506 का मुकदमा दर्ज है। वहीं थाना सिविल लाइन में भी उस पर चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। बताया जा रहा है कि यह वहीं युवक है जिसके पास पूर्व में एक चैनल की आईडी, प्रेस कार्ड और कई दस्तावेज मिले थे।

उसके मोबाइल में करीब 350 लड़कियों के मोबाइल नंबर मिले थे। पकड़े गये हमलावर का नाम सदर इंस्पेक्टर ने सालिक बताया है। जबकि उसका नाम सादिक बताया जा रहा है। पूर्व में भी वह सादिक के नाम से पकड़ा गया था। जिस अंदाज में इसने गांधी बाग में वारदात की है। उस स्थिति में माना जा रहा है कि यह साइको है। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी हुई है।

घायल को देखने पहुंचे गणमान्य लोग

हिन्दू जागरण मंच महानगर अध्यक्ष ललित गुप्ता अमूल घायल विकास को देखने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायल से उसका हाल जाना। घायल ने कहा कि मुझे यकीन नहीं है कि मैं आज जिंदा हूं। जिस तरह से हमलावर ने मुझ पर हमला किया, उस दशा में मेरा बचना मुश्किल था।

अध्यक्ष ललित गुप्ता ने परिजनों को आश्वासन दिया कि हमलावर पर कड़ी कार्रवाई कराई जायेगी। अंदेशा है कि पहले भी यह शख्स मेडिकल क्षेत्र लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा जा चुका है। घायल से मिलने वालों में कमल खटीक, प्रदीप कोशिक, कुलदीप वर्मा, सुधांशु महाराज सहित कई लोग शामिल थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img