Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

जानें शाहिद कपूर के बैकग्राउंड डांसर से चॉकलेट ब्वॉय बनने तक का सफर…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहिद कपूर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। शाहिद कपूर ने रोमांटिक किरदार के जरिये इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनायी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए अभिनेता को काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम भी किया हुआ है। लेकिन आज बॉलीवुड के चॉकलेट ब्वॉय कहे जाने वाले शाहिद कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। इन्होंने बॉलीवुड में सॉफ्ट फिल्मों से लेकर एक्शन से भरी हर फिल्मों में अपनी प्रतिभा को दिखाया है।

08 16

बता दें कि, एक्टर शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 में दिल्ली में हुआ था। एक्टर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे है। इनके पिता का नाम पंकज कपूर और माता का नाम नीलिमा अजीम है। शाहिद पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जबकि इनकी मां एक मुस्लिम हैं।

05 15

अभिनेता शहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी की। शाहिद-मीरा की अरेंन्ज मैरिज है, इनकी शादी के बाद दोनों कपल काफी चर्चा में रहे थे। वहीं अब शाहिद दो बच्चों के पिता भी हैं इनकी एक बेटी मिशा कपूर है जिसका नाम शाहिद और मीरा के नाम से जोड़ कर रखा गया है, और वहीं एक बेटा है जिसका नाम जैन कपूर है।

06 18

साल 2006 में आई सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘विवाह’ उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद शाहिद साल 2007 में इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ में ‘आदित्य कश्यप’ के रोल में नजर आए। शाहिद की यह फिल्म उनके करियर की हिट फिल्मों में से एक है।

09 18

वहीं शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर ने हिंदी सिनेमा में कई शानदार फिल्में की हैं। इन्होंने विवाह, कबीर सिंह, जर्सी, जब वी मेट, पद्मावत, शानदार, आर राजकुमार, उड़ता पंजाब, चुप-चुप के, इश्क-विश्क, हैदर, बत्ती गुल मीटर चालू जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्टर अभी फर्जी फिल्म में नजर आए थे, यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img