Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

जानिए, अजय संग फिल्म में काम करने को लेकर क्या बोलीं काजोल?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी फिल्म ‘सलाम वेंकी’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। कजोल की ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। काजोल इस फिल्म के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इसके बाद अब काजोल का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म में काम करने को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपने पति अजय देवगन के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। इसी बीच खबर चल रही थी कि काजोल एक कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन के साथ नजर आने वाली है, जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे। इन खबरों के बीच अब काजोल का इसको लेकर रिएक्शन सामने आ गया है।

60

मीडिया से की कई खास बातचीत में काजोल से जब इसको लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, ‘मैं गोपाल से पूछूंगी’। उनके इस जवाब के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ‘गोलमाल’ में अजय देवगन के किरदार का नाम गोपाल है। इसलिए लोग कयास लगा रहे है कि काजोल और अजय देवगन फिल्म ‘गोलमाल’ के अलगे पार्ट में नजर आ सकती हैं।

काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ 09 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में काजोल के साथ-साथ विशाल जेठवा भी नजर आने वाले है। काजोल की इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। काजोल और अजय देवगन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img