जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: संसद के चालू शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तो कुछ ही देर बार आईपीओ में निवेश को लेकर भी सवाल उठाए गए।
इस दौरान आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में संभावित नुकसान और निवेशकों की सुरक्षा के उपाय के बारे में पूछा गया।
इसका जवाब देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आईपीओ में निवेशकों की खासी रुचि है और इसके संभावित नुकसानों पर भी हमारी नजर है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि पूंजी बाजार नियामक (सेबी) इस तरह से सभी मामलों की गहनता से निगरानी कर रहा है।

