Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

देश में कोरोना के मामले हुए आठ हजार से ज्यादा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। वहीं, कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ दिनों से हर रोज 10 हजार से कम मामले आ रहे हैं।

विदेश से जयपुर आया एक यात्री कोरोना संक्रमित

संयुक्त अरब अमीरात के शारजहा से जयपुर लौटा एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सुबह 3:25 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर जांच के दौरान यात्री संक्रिमित मिला है।

हालांकि, ओमिक्रॉन के लक्षण के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजा गया है।

कोरोना के कुल मामले 3 करोड़ 46 लाख के पार

वहीं, 3 करोड़ 46 लाख 41 हजार 561 कुल मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही स्वस्थ्य होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से आगे बढ़ रही है। देश में  महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 4,73,555 हो गई है।

बीते 24 घंटे में कोरोना के आठ हजार से ज्यादा मामले

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,306 नए मामले सामने आए हैं। यानी रविवार के मुकाबले सोमवार को जारी आंकड़ों में पांच सौ मरीजों की कमी आई है।

इस दौरान 8834 लोग स्वस्थ्य होकर घर भी लौट गए हैं।  राहत की बात है कि कोरोना के सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। 552 दिन बाद कोरोना के कोरोना के एक्टिव केस कम हुए हैं।

कोरोना के सक्रिय मामले 98, 416 है। रविवार को देश में 8,895 नए मामले सामने आए थे जबकि बूस्टर डोज पर आज आएगा फैसला ओमिक्रॉन के प्रकोप को देखते हुए कोविड-19 टीके के बूस्टर डोज लगाने पर सोमवार को निर्णय लिया जाएगा। भारत में टीकाकरण के लिए बना राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह आज विचार करेगा। बूस्टर डोज टीकों के नियमित डोज से अलग है।

दिल्ली में ओमिक्रॉन का पहला मामला

दिल्ली में भी कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ का पहला मामला सामने आया है। संक्रमित मरीज तंजानिया से लौटा था। भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

देश में अभी तक 21 मामले आ चुके हैं। इसको लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि डरने से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

वहीं दूसरी ओर कोरोना के दैनिक मामले बीते कुछ समय से 10 हजार से कम मामले आ रहे हैं। हालांकि, देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। दिल्ली, बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा समेत अन्य प्रदेशों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 63 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही बीते पांच दिनों में संक्रमण दर बढ़कर 0.11 फीसदी बढ़ गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि एक भी मरीज ने दम नहीं तोड़ा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img