Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

जाने कब-कहां और कैसे होगा ‘खेलों का महाकुंभ’

जनवाणी संवाददाता |

नई दिल्ली: खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। कोरोना महामारी की वजह से एक साल तक स्थगित रहने के बाद अब इसका आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए दुनियाभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच चुके हैं।

शुक्रवार को इस बड़े विश्वस्तरीय टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को एक सीमित और कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस खूबसूरत समारोह के आयोजन को कहां और कैसे देख सकते हैं।

  • कब से शुरू होगा ओलंपिक?
    टोक्यो ओलंपिक 2020 रविवार यानी 23 जुलाई से जापान की राजधानी टोक्यो में होगा।
  • कितने बजे होगा उद्घाटन समारोह?
    टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से होगा
  • किस चैनल पर होगा प्रसारण?
    समारोह का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर भी इसे देख पाएंगे।
  • ऐसे देखें ऑनलाइन एक्शन
    डिजिटल माध्यम में लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और अन्य अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।
  • भारतीय दल कब आएगा?
    टोक्यो 2020 ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के मार्चपास्ट में भारतीय दल 21वें नंबर पर रहेगा। भारतीय दल के ध्वजवाहक मुक्केबाज मैरी कॉम और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह रहेंगे।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img