Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

कोहली वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर

दुबई, भाषा: आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में तीन मैचों की सीरीज में दो अर्धशतक जमाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी एक दिवसीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। कोहली ने दूसरे और तीसरे वनडे में 89 और 63 रन बनाए। उनके रैंकिंग में 870 अंक हैं। हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर रोहित शर्मा (842) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम उनसे पांच अंक पीछे तीसरे स्थान पर हैं। विश्व कप 2019 के बाद पहला वनडे खेलने वाले हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने पहले मैच में 90 और तीसरे में नाबाद 92 रन बनाए थे। वह पहली बार 553 अंक लेकर शीर्ष 50 बल्लेबाजों में 49वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आॅस्ट्रेलियाई टीम में से कप्तान आरोन फिंच कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 791 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img