Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

वाहन चोरी रोकने में कोतवाली नगर पुलिस नाकाम

  • अलग-अलग स्थानों से रोजना चोरी हो रहे है वाहन, नागरिक है परेशान

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: कोतवाली नगर पुलिस वाहन चोरी रोकने में नाकाम साबित हो रही है। रोजना अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वाहन चोरी को लेकर नगरवासी परेशान है। नगरवासियों ने एसपी से शीघ्र वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने की गुहार लगाई है, ताकि नगरवासी आर्थिक नुकसान व किसी घटना से बच सके।

कोतवाली नगर में वाहन चोरों ने आतंक मचा रखा है। कोतवाली नगर के मोहल्ला खत्रियान निवासी राजीव बैराज मार्ग स्थित एक कंपनी में कार्य करता है। कुछ दिन पहले राजीव सुबह को कंपनी आया और जब शाम को घर चलने के लिए कंपनी से निकला तो उसकी बाइक गायब थी। वहीं दूसरी घटना मोहल्ला चाहशीरी बी-24 निवासी दीपक पुत्र बाबूराम के साथ हुई।

दीपक किरतपुर ब्लॉक में चालक के पद पर तैनात है। रविवार को दीपक गाड़ी सर्विस कराने के चलते बिजनौर ले आया था। रविवार-सोमवार की रात उसके घर के बाहर से गाड़ी चोरी हो गई। दीपक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रात्रि अधिकारी व कोबरा मोबाइल मौके पर पहुंची और गाड़ी की तलाश की, लेकिन गाड़ी नही मिली। तीसरी घटना मोहल्ला चाहशीरी निकट रामलीला मैदान निवासी मुनेंद्र पाल के साथ हुई। मुनेंद्र रोजना की तरह मंगलवार को दिल्ली-पौड़ी हाइवे स्थित अपनी कंपनी पहुंचा और अपनी बाइक कंपनी के गेट के पास खड़ी कर दी।

मुनेंद्र काम खत्म होने के बाद शाम को जब बाइक के पास पहुंचा, तो बाइक अपने स्थान पर नही थी। बाइक नही मिलने पर मुनेंद्र के पैरों तले की जमीन खिसक गई। मुनेंद्र ने मामले की सूचना डॉयल 112 पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और वॉयरलेस पर बाइक चोरी की सूचना दी।

मुनेंद्र ने भी अपने स्तर से बाइक की तलाश की, लेकिन बाइक नही मिली। मुनेंद्र ने बाइक चोरी की सूचना कोतवाली नगर में दे दी है। वहीं चौथी घटना गांव खेड़की निवासी तौफिक के साथ हुई। जिसमें उसकी बाइक भी कंपनी के बाहर से चोरी हो गई थी, जो उसको मुजफ्फनगर क्षेत्र से मिल गई थी।

शॉकंभरी आटोमोबाइल कंपनी बनी बाइक चोरी की अड्डा

शॉकंभरी आटोमोबाइल कंपनी बाइक चोरी का अड्डा बन चुकी है। लगातार कंपनी के बाहर से कर्मचारियों की बाइक चोरी हो रही है। इसको रोकने के लिए कंपनी कोई खास कार्य नही कर रही है। जब भी बाइक चोरी होती है, कंपनी के अधिकारी कर्मचारी को टरका देते है। कंपनी की ओर से कर्मचारी के नुकसान की कोई भरपाई नही की जाती है। जीएम राजेंद्र नेगी ने बताया कि कंपनी में गॉर्ड रखे हुए है, किसी गलत फहमी के कारण कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई। इसकों रोकने के प्रयास किए जा रहे है।

‘वाहन चोरी को रोकने के लिए भर कर प्रयास किए जा रहे है। जहां-जहां वाहन चोरी हो रही है वहां कॉमन नंबर की तलाश की जा रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। जो आसपास के गैंग है उनकी लोकेश देखाी जा रही है। कोई बाहरी गैंग तो सक्रिय नही है इस बिंदु पर भी पुलिस की नजर है।’
-कुलदीप गुप्ता, सीओ सिटी बिजनौर
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img