Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

तेज हवाओं के कम हुआ क्रांतिधरा का प्रदूषण

  • मौसम में दिखी तब्दीली ठंड का असर और बढ़ा

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: तेज हवाओं के चलने के कारण महानगर के प्रदूषण में कमी आई है। हालांकि अभी भी प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में आंका जा रहा है, लेकिन अगर हवा इसी तरह से तेज चलती रही तो प्रदूषण में कमी आ जाएगी। हालांकि मौसम में तब्दीली दिखाई दे रही है। सुबह के समय ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। हवाओं के चलने के कारण शनिवार को मौसम में ठंड बढ़ी है।

शनिवार को प्रदूषण के प्रकोप से हल्की राहत मिलती हुई दिखाई दी है। जिसके चलते लोगों को कुछ परेशानी से छुटकारा मिला है। तेज हवाओं के चलने के कारण प्रदूषण कम हुआ है। आसमान में डस्ट पार्टिकल जमा होने के कारण स्मॉग का असर बना हुआ था। जिसके चलते सांस लेने में लोगों को दिक्कतें महसूस होने लगी थी। अस्थमा के मरीजों को ज्यादा परेशानी दिखाई देने लगी थी। इसलिए लोग परेशान हो रहे थे।

तेज हवाओं ने कुछ हद तक राहत दी है। जिसके चलते मेरठ का प्रदूषण का स्तर 200 के आसपास पहुंच गया है। उधर, मौसम में लगातार हवाओं के चलने के कारण ठंड का अहसास बढ़ गया है। ठंड बढ़ने के कारण तापमान में हल्की गिरावट भी महसूस की गई है।

राजकीय मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 65 एवं न्यूनतम आर्द्रता 31 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि मौसम में अभी बदलाव होगा। ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

मेरठ                                                 200

जयभीमनगर                                         162

पल्लवपुरम                                           259

गंगानगर                                              177

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img