जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग के होनहार छात्र कृष्णा ने साइंस ओलपिंयाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इंटरनेशनल स्तर पर 43वीं रैंक,क्षेत्रिय स्तर पर 35वीं और जोनल स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 1000 हजार रुपये का गिफ्ट वाउचर,जोनल सिल्वर मेडल,सर्टिफिकेट आॅफ जोनल एक्सीलेंस पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

