Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

कृष्ण देव आर्य को जिला सहसंगठन मंत्री मनोनीत किया

  • बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक की गई आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसियन जनपद इकाई बिजनौर की एक बैठक विकास क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र किरतपुर पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री नौबहार तथा संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलशन गुप्ता ने किया।

बैठक में आकू ब्लॉक अध्यक्ष व जिला सोशल मीडिया प्रभारी राम अवतार ने सभी साथियों का विश्वास जीतने वाले प्रयास किए जाने का पर जोर दिया। जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा निष्ठावान साथियों को एसोसिएशन में जोड़ा जाए तथा सभी पदाधिकारियों को अपने विद्यालय में शिक्षण क्षेत्र में भी विशिष्ट बनने का प्रयास करना चाहिए।

जिला महामंत्री अजहर जमाल ने कहा कि प्रदेश का विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन एकमात्र संगठन है। प्रदेश संगठन मंत्री नौबहार सिंह ने कहां संगठन से जुड़ना सभी के लिए आवश्यक है।

41 7

बैठक में उपस्थित सभी ने खंड शिक्षा अधिकारियों के संगठन द्वारा गलत साथ दिए जाने पर चिंता व्यक्त की। बैठक को अनिल कुमार, प्रशांत दुबे, शिवनाथ सिंह, छत्रपाल सिंह, मोहम्मद सईद मुख्तार अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, तथा ब्लॉक मंत्री मशहूर अहमद आदि ने संबोधित किया।

जिला पदाधिकारियों तथा उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से कृष्ण देव आर्य को जिला सह संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। बैठक में नूरपुर से ब्लॉक मंत्री भूपेंद्र कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष श्रुत्कीर्ति जाहुल यादव, अफजलगढ़ ब्लॉक मंत्री छत्रपाल सिंह, संजीव कुमार व मंत्री मशकूर अहमद सहित जिला सह संगठन मंत्री असद जुबेर, जिला उपाध्यक्ष शिवनाथ सिंह, रोहिताश सिंह, जिला महामंत्री अजहर जमाल, जिला प्रभारी नरेंद्र सिंह, हेमराज सिंह, हल्दौर ब्लाक अध्यक्ष संदीप कुमार ने प्रतिभाग किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img