जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में आज यानि शनिवार को एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही। कल यानि शुक्रवार को भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
एक समाचार एजेंसी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 8.27 बजे लद्दाख में भूकंप आया। हालांकि कहीं कोई नुकसान की सूचना नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई है।
An earthquake of magnitude 3.6 on the Richter scale hit Ladakh at 8.27 am today: National Center for Seismology (NCS)
— ANI (@ANI) May 22, 2021
इससे पहले शुक्रवार को भी लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 रही थी। भूकंप शुक्रवार सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर आया था।
इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में करीब 2 बजकर 34 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 रही थी।

