Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

लेखपाल ने बिना पैमाइश भूमि आख्या भेजी, विरोध प्रदर्शन

जनवाणी ब्यूरो |

कैराना: फोरलेन के लिए एनएचएआई द्वारा भूमि अधिग्रहण के दौरान हल्का लेखपाल पर कुछ किसानों और प्लॉट मालिकों ने भूमि की पैमाइश किए बिना ही उच्चाधिकारियों को गलत आख्या भेजने केआरोप लगाए हैं।

मंगलवार को कैराना बाईपास स्थित भूरा चौराहे के निकट कुछ प्लॉट मालिकों व किसानों ने (भाकियू भानू) गुट के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हंगामा प्रदर्शन किया। प्लॉट मालिकों ने बताया कि बाईपास के निकट रकबा खसरा संख्या 2916 व 2912 में उन्होंने प्लॉट खरीदे थे।

सरकारी नियम के अनुसार स्टाम्प शुल्क अदा किया था। वर्तमान में कैराना बाईपास पर फोरलेन 709 एडी के लिए एनएचएआई द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहित करने का कार्य किया जा रहा हैं। प्लॉट मालिकों ने हल्का लेखपाल पर आरोप लगाए कि उनकी भूमि को अधिक अर्जित करते हुए कम भूमि की आख्या उच्चाधिकारियों को प्रेषित की गई हैं।

15 25

जबकि अपने बैनामों की छाया प्रति भी लेखपाल को दी थी, लेकिन लेखपाल ने न तो उनकी आपत्ति सुनई और न ही उनकी भूमि की पैमाइश की। अपनी मनमर्जी से उनकी प्लाॅट की भूमि को कृषि भूमि दर्शाकर गलत आख्या उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी।

बता दें, पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन ने भी बाईपास के किसानों की भूमि की गलत पैमाइश करने व कम मुआवजा देने का आरोप लगाते हुए तहसील में धरना प्रदर्शन किया था। जिस पर एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी को शिकायती पत्र सौंपकर भूमि की पुनः पैमाइश कराने व सही आख्या प्रेषित कराए जाने की मांग की हैं।

16 22

दूसरी ओर, एसडीएम उद्भव त्रिपाठी का कहना है कि कुछ लोगों ने भूमि की गलत पैमाइश करने की शिकायत की है। अन्य लेखपाल को भेजकर जल्द ही भूमि की पैमाइश कराई जाएगी।

इस दौरान ताहिर हसन, हाजी जुल्फान, आबिद, इरफान, युसूफ, मुस्तफा, इसरार, शौकीन, ताहिर, नसरीन, आस मोहम्मद, मोहम्मद नईम आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img