जनवाणी ब्यूरो |
शामली: उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस की गैंगरेप पीड़िता बेटी की दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह मृत्यु हो गई। इस पर वाल्मीकि समाज में रोष व्याप्त हो गया।
उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा जल्द से जल्द फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
मंगलवार को तहसीलदार शामली अजय शर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर उसके परिवार को न्याय नहीं मिला तो भारत में कर्मचारी यूनियन काम करना बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे। कोरोना महामारी ने में बड़ी संख्या में राष्ट्र की सेवा करने वाले वाल्मीकि समाज की बेटी को न्याय दिलाने दिलाया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ यूनिट शामली के अध्यक्ष नरेश महरोलिया के अलावा दिनेश गहलोत, विजय पाहिवाल, प्रवीण गहलोत, देवेंद्र बिडला, प्रमोद कुमार, जितेंद्र टांक, राजेंद्र कुमार, देवेंद्र प्रधान, विजय आदि शामिल रहे

