Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

आज यूजी में प्रवेश का अंतिम मौका

  • परास्नातक प्रथम वर्ष सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स में ओपन मेरिट से होंगे प्रवेश
  • पंजीयन कराकर कॉलेजों में आज छात्रों को कराना होगा आॅफर लेटर जमा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि की ओर से परास्रातक प्रथम वर्ष में ओपन मेरिट जारी हुई है। जिससे अभ्यर्थी अपनी लॉगइन आइडी से आफर लेटर डाउनलोड कर कॉलेज में जमा कराएंगे। कॉलेज परास्रातक कक्षा में प्रवेश के लिए मेरिट बनाकर एक जनवरी से चार जनवरी तक प्रवेश करा सकेंगे।

विवि और कालेजों में परास्रातक में काफी सीटें अभी रिक्त पड़ी हैं। स्रातक सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में भी सीट रिक्त है। 31 दिसंबर तक स्रातक में प्रवेश की तिथि तय की गई है। इस तिथि पर प्रवेश संभव नहीं है। स्रातक में काफी सीटें रिक्त हैं। वहीं मेरठ कालेज में एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 31 दिसंबर की रात नौ बजे तक ओपन मेरिट के लिए कॉलेज की वेबसाइट पर पंजीयन करा सकते हैं।

पंजीयन के बाद उन्हें कॉलेज की वेबसाइट से आफर लेटर डाउनलोड करना होगा। जिसे वह कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। कॉलेज की ओर से दो जनवरी को मेरिट जारी की जाएगी। जिससे वे तीन और चार जनवरी को प्रवेश करा सकेंगे।

एमएड में तीन तक अपलोड करें प्रमाण-पत्र

एमएड में आॅनलाइन प्रवेश के लिए जल्द ही काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसमें प्रवेश लेने के लिए जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। वह आवेदन के समय मिले लागइन आइडी और पासवर्ड से सीसीएसयू की वेबसाइट पर दिए गए प्रवेश परीक्षा के लिंक पर अपने सभी प्रमाणपत्र अपडेट कर दें।

इसमें हाईस्कूल, इंटर, स्रातक, परास्रातक की मार्कशीटए बीएड अंतिम वर्ष की मार्कशीट, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, ईडब्लूएस सर्टिफिकेट तीन जनवरी तक अपलोड कर दें। साथ ही उन्हें काउंसिलिंग शुल्क भी 700 रुपये जमा करना होगा। इसके बाद ही उनकी मेरिट जारी की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img