- ठंड में हुआ इजाफा, शहर पानी-पानी
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: देर रात शहर में झमाझम बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। भारी बारिश होने के बाद अब मौसम साफ होने के संकेत मिले हैं। अगले तीन दिन मौसम साफ होने की आशंका वैज्ञानिकों ने जताई है। हालांकि मंगलवार को बारिश का बहाव तेज होने के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी से जूझना पड़ा। दोपहर के बाद मौसम में बदलाव हुआ और तेज धूप निकलने से लोगों ने बारिश से राहत की सांस ली। हालांकि मंगलवार को भी 46 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अब मौसम साफ होगा। क्योंकि अगले तीन दिन मौसम के साफ रहने की उम्मीदे है।

क्योकि मौसम के साफ होने से लोग कुछ हद तक राहत महसूस करेंगे। राजकीय मौसम वैधशाला पर मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 100 एवं न्यूनतम आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई।

