Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

Latest News: गंगा में डूबे हरियाणा के युवक का शव मिला

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: छह दिन पूर्व रामझूला घाट पर गंगा में डूबे हरियाणा निवासी युवक का शव बैराज जलाशय से बरामद हुआ है।कलोदाकला जिला जींद, हरियाणा निवासी नरेश कुमार (36 वर्ष) अपने 6 साथियों के साथ यहां घूमने आया था। 28 जून की रात्रि करीब 10:30 बजे सभी साथी गंगा में नहाने के लिए चले गए। रामझूला नाव घाट के समीप गंगा में नहाते समय अचानक नरेश कुमार तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया था।

घटना के बाद से ही पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। गुरुवार को एसडीआरएफ को बैराज जलाशय में एक व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकला, जिसकी शिनाख्त 6 दिन पूर्व गंगा में डूबे नरेश कुमार के रूप में उसके परिजनों ने की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img