Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

अग्निपथ योजना के विरोध में लगा जाम, युवाओं पर हुआ लाठीचार्ज

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून/हल्द्वानी: सेना भर्ती में आए अग्निपथ योजना को लेकर हल्द्वानी में बवाल हो गया है। सैंकड़ों युवाओं ने तिकोनिया चौराहा पर एकत्र होकर नैनीताल हाइवे जाम कर दिया। युवकों ने जब हाईवे से हटने के इनकार कर दिया तो पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। मौके से दर्जनों युवाओं को हिरासत लिया लिया गया है।

अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार की सुबह कुमाऊं भर के 500 से अधिक युवा रामलीला मैदान में एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में युवा तिकोनिया चौराहे पर पहुंच गए। नैनीताल हाइवे जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तो पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया।

युवाओं के नहीं मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। युवा पुलिस से बचने के लिए भागने लगे। पुलिस ने हंगामा करने वाले दर्जनों युवाओं को हिरासत में ले लिया है। एसपी क्राइम डा. जगदीश चन्द्र ने बताया युवाओं को समझाने का प्रयास किया गया। युवाओं को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इधर, युवाओ का कहना है सरकार अग्निपथ योजना शुरू कर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img