- अधिवक्ता परिषद की जनपद इकाई ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: अधिवक्ता परिषद उप्र की शामली इकाई ने अधिवक्ताओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से कल्याणकारी योजनाएं लागू किए जाने की मांग करते हुए देश के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
राष्ट्रवादी अधिवक्ताओं के संगठन अधिवक्ता परिषद उप्र की जनपद इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर से मिला।
प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय कानून मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण न्यायालयों में सामान्य कामकाज में एक ठहराव सा आ गया है।
जिसमें अधिवक्तागण सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। अधिवक्ता परिषद उप्र द्वारा केंद्र सरकार से मांग की गई कि तुरंत अधिवक्ताओं के हित में अधिवक्ता एवं उनके परिजनों के लिए एक केंद्रीय परिवार बीमा योजना लागू की जाए।
इस अवसर पर शामली इकाई के अध्यक्ष अमित मित्तल, महामंत्री नेत्रपाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष आलोक चौहान, विकास शर्मा, पंकज सैनी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

