Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

अचानक बिगड़ी नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती

  • चेस्ट में इंफेक्शन की है शिकायत, कोरोना रिपोर्ट आई नगेटिव

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस की सबसे वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश (प्दकपतं भ्तपकंलमेी) का स्वास्थ्य खराब है, जिसके चलते उन्हें हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इंदिरा को पिछले दो दिनों से बुखार की शिकायत थी।

जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को डॉक्टर की सलाह के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका सीटी स्कैन किया। साथ ही कोरोना का रेपिड एंटीजन टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, कोरोना के एडवांस आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भी नेता प्रतिपक्ष का सेंपल भेजा गया है। लेकिन सीटी स्कैन में चेस्ट इंफेक्शन की बात सामने आई है।

सुशीला तिवारी अस्पताल के एमएस और वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अरुण जोशी के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष के स्वास्थ्य का खयाल रखने के लिए पांच डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है, जो उनका हर पल ध्यान रख रहा है। जोशी के मुताबिक, शुरुआती जांच में निमोनिया की पुष्टि हुई है।

डॉक्टर उनके निमोनिया का ट्रीटमेंट कर रहे हैं। डॉ. जोशी के मुताबिक, फिलहाल नेता प्रतिपक्ष की हालत ठीक है और घबराने की बात नहीं है। इंदिरा को विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेने के लिए 19 सितंबर को राजधानी देहरादून जाना था, लेकिन फिलहाल उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। हालत की गंभीरता को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष को एयर एंबुलेंस से देहरादून के मैक्स अस्पताल के लिए लाया गया है।

सीएम त्रिवेंद्र ने ली खबर

नेता प्रतिपक्ष के बीमार होने की खबर जैसे ही सीएम त्रिवेंद्र रावत को लगी उन्होंने इंदिरा से बात की। सीएम ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सीपी भैसोड़ा को निर्देश दिए हैं कि नेता प्रतिपक्ष की सेहत का पूरा ध्यान रखा जाए।

बेटा आ चुका है कोरोना पॉजीटिव

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश 10 दिन पहले कोरोना पॉजीटिव आए थे। हालांकि, अब वह पूरी तरह से फिट हैं। लेकिन इस बीच खुद बुधवार की रात इंदिरा को बुखार आ गया। जिससे उनके समर्थक और चाहने वाले घबराए हुए हैं, क्योंकि इंदिरा की उम्र 80 साल के करीब है और पहले से ही डाइबिटीज की दवाएं लेती हैं। फिलहाल रेपिड टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आने से उनके समर्थक थोड़ा राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन आरटीपीसीआर टेस्ट का इंतजार है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष ने कोरोना के डर-भय वाले माहौल के बीच भी लोगों से मिलना नहीं छोड़ा। रोजाना सैकड़ों की संख्या में इंदिरा के घर फरियादियों का आना आम बात है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img