- कलक्ट्रेट से डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ग्रामीणों को देगी बचाव के लिए जानकारी
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: कोरोना बीमारी को देखते हुए शनिवार को कलक्ट्रेट से डीएम ने एक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और यह वैन गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को कोरोना से बचाव को जागरूक करेगी।
डीएम राज कमल यादव ने कलक्ट्रेट परिसर से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से आई जनपद के आम जनमानस को कोरोना संक्रमण के बचाव के प्रति और अधिक जागरूक करने के लिए एलईडी वेन को हरी झंडी दिखाकर कलक्ट्रेट से जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
एलईडी वेन के माध्यम से संक्रमण से बचाव एवं कोरोना संक्रमित व्यक्तियों एवं लक्षण युक्त व्यक्तियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप इलाज संभव कराने के उद्देश्य से आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत शासन एवं प्रशासनिक स्तर से विभिन्न प्रकार के प्रयास लगातार जारी किए जा रहे हैं, जिससे कि जनपद का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ व सुरक्षित रह सके कोविड-19 के संक्रमण को रोकने में सुरक्षित रह सकें।
इसमें प्रत्येक व्यक्ति की जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे कि जनपद में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ी जा सकें। इस उद्देश्य से जनपद के प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए शासन व प्रशासन के निर्देश आम आदमी तक पहुंचाने के लिए व आमजन को कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी सुरक्षात्मक उपाय और सावधानियों के बारे में जागरूक करने के लिए जनपद में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की एलईडी वीडियो बैंन के माध्यम से जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को व्यापक स्तर पर जागरूक किए जाने का कार्य किया जाएगा।

