- पंजों के निशान देखकर ग्रामीणों में फैली दहशत, वन विभाग को दी सूचना
जनवाणी संवाददाता |
दाहा: मिलाना के जंगल में तेंदुए के पैरों के निशान देखे गए है। जिसके देखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों का आशंका है कि जंगल में कहीं न कहीं पर तेंदुआ छिपा हुआ है, जो कभी भी हमला कर सकता है।
मिलाना गांव का जंगल वन क्षेत्र से सटा हुआ है। फोलादनगर, नंगला कनवाडा, मोहम्मद पुर खूँटी आदि गांव के सामने वन क्षेत्र है। ग्रामीणों का कहना था कि पेड़ अधिक होने की वजह से वन क्षेत्र में शिकार की तलाश में तेंदुए आदि जानवरों का आना जाना लगा रहता। रात्रि में वन क्षेत्र से बाहर खेतों में शिकार की तलाश में निकल जाते हैं।
पूर्व में भी मोहम्मद पुर खूँटी गांव के एक किसान कटरे को तेंदुए ने घेर से जंगल में ले जाकर शिकार बना लिया था। वहीं पर कुछ समय बाद ही एक आवारा गोवंश का शिकार किया और बीच में कहीं पर गुम हो गया था। अब फिर से खेतों में तेंदएु के पंजों के निशान ग्रामीणों को दिखाई दिए तो उनमें दहशत फैल गई । ग्रामीणों का कहना था कि तेंदुआ कहीं न कहीं पर छिपा हुआ है। जिसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी है। अब देखना है कि अधिकारी तेंदुए की खोजबीन करते है या नहीं।

