Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

कुएं में गिरा तेंदुए का बच्चा, रेसक्यू टीम का इंतजार

  • किठौर के राधना का मामला, अंधेरे में गिरने की आशंका
  • तेंदुआ देखने को जंगल में उमड़ी भीड़

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: राधना के जंगल में शेखमीर वाले रास्ते पर बीती रात एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। सुबह गन्ना काटने पहुंचे ग्रामींणों को कुएं में अद्भुत जानवर की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण कुएं पर पहुंचे तो उसमें पड़ा तेंदुआ गुर्राते हुए बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था। ग्रामींणों ने वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मी मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। रेसक्यू के लिए आगरा से टीम बुलवाई जा रही है।

बुधवार को राधना के जंगल में शेखमीर वाले रास्ते पर कुछ ग्रामींण अपने खेतों में गन्ना काट रहे थे। तभी उन्हें अद्भुत जानवर की आवाज सुनाई दी। बकौल ग्रामींण पहले तो उन्होंने आवाज को अनसुना कर दिया। लेकिन लगातार देर तक गुर्राहट आने पर वे उस तरफ चले। थोड़ी दूर चलने पर गांव के ही मनसाद के कुएं से आवाज का आभास हुआ। ग्रामींणों ने वहां जाकर देखा तो कुएं में तेंदुआ गिरा था जो गुर्राते हुए निरंतर निकलने का प्रयास कर रहा था।

ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन दारोगा आकाश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामींणों को हटाते हुए कुएं पर जाल लगाया। तत्पश्चात उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। रेंजर हरज्ञान सिंह का कहना है कि परीक्षितगढ़ रेंज से एक टीम मौके पर भेजी गई है। रेसक्यू के लिए आगरा से विशेष टीम को बुलवाया जा रहा है।

उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम

कुएं में तेंदुआ गिरने की खबर राधना में फैली तो देखने के लिए ग्रामींणों का हुजूम उमड़ा रहा। बच्चे, बूढ़े, नौजवान सब तेंदुए के दीदार को उतावले रहे। कई युवा कुएं में तेंदुए की वीडियोग्राफी करते दिखे। जिनको वनकर्मी हटाते-भगाते रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img