- करीब डेढ़ करोड़ के लेन-देन को लेकर है विवाद, कुलदीप पक्ष मिला एसएसपी से
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: लालकुर्ती थाना के पीएल शर्मा रोड पर दिन दहाडेÞ फायरिंग कर प्रॉपर्टी डीलर व उसके दो साथियों को गाड़ी में डालकर ले जाने वालों के हथियार का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने अपहरण की बात को एक सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस जांच से पता चला है कि फौज से रिटायर्ड कुलदीप का रमन नाम के शख्स के साथ डेढ़ करोड़ के लेन-देन का विवाद है। इसको लेकर उनके बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी है। सोमवार को कुलदीप ने आरोप लगाया था कि रमन व उसके साथियों ने पीएल शर्मा रोड से उनका अपहरण कर लिया।

पीएल शर्मा रोड पर आठ राउंड फायरिंग की गयी। उन्हें जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। इस घटना को लेकर पूरे अपहरण का शोर मच गया था, लेकिन जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला अपहरण का नहीं बल्कि प्रॉपर्टी डीलर से लेन-देन का मिला। वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को कुलदीप शर्मा व उसके साथी जान से खतरे की बात बताते हुए एसएसपी से मिलने पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एक दिन पहले की पूरी घटना को विस्तार से बताया साथ ही उन्होंने एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में फायरिंग का पीएल शर्मा रोड से उठाकर ले जाने वालों से अपनी जान का खतरा बताया है।
मासूम के अपहरण के शोर पर पुलिस दौड़ी
मेरठ: टीपीनगर क्षेत्र में एक मासूम के अपहरण के शोर पर पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में मामला झूठा निकला। टीपीनगर क्षेत्र में रहने वाले एक मासूम के अपहरण की सूचना उसके दादा ने दी थी। दरअसल, जिस बच्चे के अपहरण की सूचना दी गयी, उसके पिता का एक साल पहले हत्या कर दी गयी थी। परिजनों को आशंका हुई कि जिन्होंने हत्या की उन्होंने ही मासूम का अपहरण कर लिया, जिस मासूम के अपहरण की सूचना पुलिस का दी गयी थी बाद में वो पास ही घूमता हुआ मिल गया। उसके मिल जाने की सूचना से पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
डीजीपी की डीपी लगाकर की अवैध उगाही
मेरठ: कुछ शातिरों ने अपने मोबाइल वाट्सऐप पर डीपी की जगह डीजीपी की फोटो लगाकर लोगों से धन की मांग की है। डीजीपी ने स्वयं इस मामले का संज्ञान लिया है। वहीं, दूसरी ओर इस मामले के सामने आने के बाद केवल मेरठ का साइबर सेल ही नहीं बल्कि प्रदेश भर का पुलिस साइबर सेल एक्टिवेट हो गया है। यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि डीजीपी की फोटो डीपी में लगाने की हिमाकत किस शातिर ने की है। वहीं, दूसरी ओर डीजीपी ने बाकायदा पोस्ट डालकर आग्रह किया है कि इस प्रकार के शातिरों के बहकावे में ना आएं। उनके बारे में यदि कोई जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें।
घर में रखी पिस्टल गायब, मुकदमा दर्ज
मेरठ: नौचंदी थाना के सेक्टर-5 शास्त्री नगर निवासी विनय कुमार पुत्र कल्याण सिंह की पिस्टल घर की अलमारी से गायब हो गयी। उसके द्वारा दी गयी सूचना पर पुलिस ने घर में काम करने वाली नौकरानी तथा सीवर खोलने आए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। विनय ने तहरीर में कहा है कि उसकी लाइसेंसी पिस्टल बेडरूम की अलमारी की रेक में रखी थी। 13 फरवरी को उसको झांसी रिश्तेदारी में जाना था।
उसने पिस्टल तलाशी तो वह नहीं मिली। पूरा घर खंगाल डाला, लेकिन नहीं मिली। उसने बताया कि गत सात फरवरी को उसके घर पर सीवर साफ करने कुछ लोग आए थे। चार घंटे तक वो लगे रहे, लेकिन सीवर साफ नहीं हुआ। अगले दिन सुबह एक अन्य को लेकर वो लोग आए तो सीवर एक घंटे में खुल गया। इसके अलावा उनके घर पर नौकरानी भी काम करती है।
उसने शक जताया कि इनमें से ही किसी ने पिस्टल चोरी किया है। तहरीर के आधार पर नौचंदी पुलिस ने गौरव पुत्र महेन्द्र निवासी शास्त्रीनगर, वीरेन्द्र पुत्र मूलचंद निासी एल ब्लाक, मुन्ना पुत्र प्यारे निवासी सेंट्रल मार्केट, मनोज पुत्र बाबूराम निवासी जय भीमनगर व सुनीता पत्नी हुकुम सिंह के खिलाफ मुकदमा दजै कर लिया है।
कार चढ़ाने वाले युवक को भेजा जेल
मेरठ: मेडिकल थाना क्षेत्र सिदार्थ नगर कालोनी में ताश खेल रहे युवकों पर कार चढ़ाने से एक की मौत होने पर पुलिस आरोपी चालक को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी चालक वैगनआर कार से ड्राइविंग सीख रहा था। जिसके चलते उसने कुछ युवकों पर कार चढ़ा दी थी। मंगलवार को मेडिकल पुलिस ने शेरगढ़ी निवासी सागर पुत्र स्वराज को धारा 279, 304ए के तहत कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। सोमवार को मेडिकल क्षेत्र में सिदार्थ नगर कालोनी में सड़क किनारे लोग ताश खेल रहे थे।
इसी बीच मनोज 47 वर्षीय घर से दुकान पर सामान लेने गया था। दोपहर करीब 12 बजे वह ताश देखने लगा। इस बीच ताश खेलने वाला युवक उठकर दुकान से पानमसाला खरीदने चला गया था। उसके स्थान पर मनोज कुमार बैठकर ताश ख्ोलने लगा। इस बीच शेरगढ़ी निवासी सागर पुत्र स्वराज वैगनआर कार से ड्राइविंग सीख रहा था। वह कार चलाता हुआ तेजगढ़ी से सिद्धार्थनगर की ओर निकलने लगा।
इस बीच वह कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार ताश खेल रहे मनोज कुमार और हरीश निवासी लक्ष्मीपुरम पर चढ़ा दी। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। जिसमें दोनों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां मनोज की मौत हो गई। वहीं लोगों ने चालक सागर को पकड़ लिया था और उसे पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने उससे डीएल के बारे में पूछताछ की तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

