Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

हवन यज्ञ के बीच देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: थानाभवन नगर परिक्रमा के पश्चात शिव मन्दिर मोहल्ला मुजावरान में देव मूर्तियां स्थापित की गयी। सोमवार को पंडित हरिओम शर्मा के सानिध्य में हवन यज्ञ कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

देव मूर्ति स्थापना के संयोजक समाजसेवी पलटूराम कश्यप ने बताया शिव मन्दिर में शिव परिवार, राधा कृष्ण, राम दरबार, मां भगवती, भैरव नाथ, काली माता, हनुमानजी की मूर्तियों का पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पंडित हरिओम शर्मा के सानिध्य में किया गया।

रविवार को सभी मूर्तियों की बैंडबाजों के साथ भव्य नगर परिक्रमा की गई थी।
सोमवार को पंडित हरिओम शर्मा के सानिध्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।जिसके यज्ञमान संजय कश्यप सपत्नी नीलम कश्यप, संदीप शर्मा सपत्नी साधना शर्मा रहे। हवन यज्ञ पूर्ण होने के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे में हज़ारों लोगो ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। हवन यज्ञ में समाजसेवी पलटूराम कश्यप, सभासद देवेंद्र पण्डित, संदीप कश्यप, कविता कश्यप, नीलम कश्यप, बिजेंद्र कश्यप, बिल्लू राणा, ठाकुर जय प्रकाश, लाला कालूराम, लाला चिरंजी, बाबूराम, सतीश कश्यप, रवि आदि मौजूद रहे

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img