Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

शहर के कई इलाकों में 10-10 घंटे बत्ती गुल

  • रुड़की रोड के कई इलाके बिजली और पानी को तरसे, बिजलीघर का स्टॉफ गायब

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर से लेकर देहात तक बिजली संकट की चपेट में हैं। कई ऐसे इलाके हैं जहां 10-10 घंटे बिजली की कटौती की जा रही है। पल्लवपुरम थाना के पीएसी नाला कृष्णा नगर इलाके में सोमवार को 10 घंटे से ज्यादा वक्त बिजली नहीं आयी। उमस व जानलेवा गर्मी में बिजली कटौती के चलते बेहाल लोग जब सोफीपुर बिजलीघर पर पहुंचे तो वहां स्टॉफ के नाम पर कोई नहीं मिला। केवल एसएसओ मिले, जिनका कहना था कि लाइन पर काम चल रहा है। बिजली कब आएगी और आएगी या नहीं इसका कोई उत्तर उनके पास नहीं था।

कृष्णा नगर और इससे आसपास के इलाकों के अलावा पूरे रुड़की रोड पर बिजली दिन भर नखरे दिखाती रही। हाइवे की यदि बात करें तो अंसल कोर्ट यार्ड में सुबह पांच बजे से गुल बत्ती दोपहर करीब 1 बजे आयी। शहर के बाकि इलाकों में भी बिजली आपूर्ति की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। गंगानगर इलाके में सोमवार को छह घंटे लंबा कट लग गया। लोगों का आरोप है कि लगातार फोन करने के बाद भी बिजलीघर का स्टॉफ कॉल रिसीव नहीं करता है। उन्होंने बताया कि इन दिनों में आकर बिजली संकट अधिक गहरा रहा है। इसके अलावा नौचंदी, शहर सराफा बाजार व इससे सटे घंटाघर के दूसरे इलाकों में भी बिजली दिन भर आती जाती रही।

बागपत रोड फ्लाईओवर के आसपास भी बिजली बार-बार झटके देती रही। बिजली के इन झटकों और नखरों का सीधा असर अब बिजली के उपकरणों पर पड़ने लगा है। लोगों की शिकायत है कि बिजली की आवाजाही के चलते उनके एसी और फ्रीज के कंप्रेशर बैठ गए हैं। उन्हें बदलवाना पड़ गया है। वहीं, इस संंबंध में चीफ धीरज सिन्हा ने बताया कि शहर में बिजली उपकरणों के सुदृढ़ीकरण का काम चल रहा है। उसकी वजह कई बार कुछ देर के लिए लिए शटडाउन लेना पड़ता है। बिजली आपूर्ति को लेकर कोई संकट जैसी स्थिति नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img