Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

हाइटेंशन लाइन का करंट लगने से लाइनमैन की मौत

  • मुआवजे की मांग को परिजनों का अस्पताल में हंगामा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: हाइटेंशन विद्युत लाइन का करंट लगने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। लाइनमैन को अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लाइनमैन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मुआवजा मिलने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। देर रात तक पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारियों के समझाने पर परिजन शांत हुए।

15 6

शामली कोतवाली के गांव लिलौन खेडी निवासी जयवीर पुत्र कलीराम विद्युत विभाग में औद्योगिक क्षेत्र बिजलीघर पर संविदाकर्मी लाइनमैन था। शनिवार को लाइनमैन बिजलीघर क्षेत्र में नाला पटरी पर फाल्ट ठीक कर रहा था। अचानक ही 11 हजारी विद्युत लाइन का करंट लगने से लाइनमैन झुलस गया।

वहां मौजूद अन्य विद्युतकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लाइनमैन को शामली जिला संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने लाइनमैन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर लाइनमैन के परिजन व अन्य ग्रामीण अस्पताल में पहुंचे।

16 7

शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे तथा परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने मुआवजे की मांग पूरी होने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजनी की बात कहते हुए गतिरोध जारी रखा। बाद में अधिकारियों और पुलिस के समझाने के बाद देर रात को शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

17 7

औद्योगिक बिजलीघर के जेई सुनील कुमार ने बताया कि फाल्ट ठीक करने के लिए शटडाउन लिया गया था। कहीं न कहीं चूक के कारण हादसा हुआ है। जिसकी जांच की जाएगी। उधर, औद्योगिक चौकी इंचार्ज रविंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img