Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

गंगा-यमुना संगम गंदेवड़ा हरिद्वार की तर्ज पर होगा विकसित: सुरेश राणा

  • गन्ना मंत्री ने किया कर्पूरी ठाकुर सामाजिक चेतना केंद्र का उद्घाटन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: गांव जाफरपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक चेतना केंद्र का कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने उद्घाटन किया। चेतान केंद्र के माध्यम से जननायक कर्पूरी ठाकुर के कल्याण के लिए किए गए कार्यों तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

थानाभवन क्षेत्र के गांव जाफरपुर में शनिवार को हवन-यज्ञ के बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने गांव जाफरपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक चेतना केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि शामली जनपद में बनने वाले गंगा-यमुना के संगम तट को भी हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृति भी प्रदान कर दी।

उन्होंने कहा कि राज्य में प्रयागराज के बाद केवल शामली जनपद का गंदेवड़ा में गंगा-यमुना का संगम होता है। गंदेवड़ा को संगम के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्पूरी ठाकुर के पुत्र एवं सांसद राज्य सभा रामनाथ ठाकुर, रामचंद प्रधान, दयाराम सैन, कृष्णानंद पूर्व जज हाईकोर्ट, महेंद्र आचार्य, धर्मपाल ठेकेदार, चंद्रपाल सिंह, राजीव सैन, मांगेराम सैन, कुमार दिव्या सैन विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर भानू प्रताप सिंह, अक्षय कुमार, शिव प्रताप सिंह, वरूण प्रताप, डा. सुभाष छोछलान, सोमपाल सिंह, सुधीर, जयकरण आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img