Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

मतदाताओं को आधार लिंक से जोड़ा

  • एसडीएम ने बीएलओ की ड्यूटी की चेक
  • निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू, बूथों पर आधार कार्ड लेकर पहुंचे मतदाता

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: लोकसभा एवं निकाय चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। एक अगस्त से चले अभियान को लेकर डीएम दीपक मीणा ने सभी तहसील अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील स्तर पर तैनात किए गए बीएलओ को मतदाता सूची सौंपकर मतदाताओं को आधार लिंक से जोड़ा जाए। रविवार को बूथ पर तैनात बीएलओ ने लाउडस्पीकर से मुनादी कराकर सभी मतदाताओं को आधार कार्ड लेकर अपनी वोट को आधार लिंक से जोड़ने की अपील की।

जिसके बाद प्रत्येक मतदाता अपने आधार कार्ड को लेकर बूथ पर पहुंचे और अपनी वोट को आधार लिंक से जुड़वाया। इसके मद्देनजर एसडीएम अखिलेश यादव ने नगर के विभिन्न कॉलेज में बनाए गए बूथ पर तैनात बीएलओ की ड्यूटी चेक कर पूरा अपडेट लिया इस दौरान एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची मैं अंकित सभी मतदाताओं की वोट को आधार लिंक से जोड़ा जाए।

चुनाव आयोग के जारी गाइडलाइन के आधार पर डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर तहसील स्तर पर तैनात एसडीएम अखिलेश यादव एवं तहसीलदार आकांक्षा जोशी ने सभी बीएलओ को आदेश जारी करते हुए रविवार में भूत पर जाकर मतदाताओं की वोठ को आधार लिंक से जोड़ने के आदेश दिए। आधार आदेश मिलने के बाद तहसील स्तर पर तैनात बीएलओ नगर में बने सेंटर पर पहुंचे और सूची में अंकित सभी मतदाताओं को की वोट को आधार लिंक से जोड़ा। इस दौरान जागरूक मतदाताओं का जमावड़ा लगा दिखाई दिया।

एसडीएम अखिलेश यादव एवं तहसीलदार आकांक्षा जोशी ने नगर ते बने एएस इंटर कॉलेज, एलडी कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज आदि बूथों पर तैनात बीएलओ की ड्यूटी चेक करते हुए मतदाता सूची मे अंकित वोटर को आधार लिंक से जोड़ने का अपडेट भी लिया। एसडीएम में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जल्द से जल्द समय अवधि के अनुरूप सभी मतदाता सूची में अंकित मतदाताओं की वोट को आधार लिंक से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Honey Singh: हनी सिंह के शो में नियमों की अनदेखी, पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी में बदलाव, सरकार ने दी जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव...

Bihar News: मघड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़, आठ की दर्दनाक मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे...
spot_imgspot_img