- शराब माफिया पवन त्यागी की करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति हुई कुर्क
जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: अलीगढ़ में शराब माफियाओं के धनवान बनने के लालच ने मेें सौ से अधिक लोगों की जान चली गई। इस अवैध शराब के कारोबार को लेकर पुलिस व प्रशासन की आंख टेढ़ी हो गई। इसी कड़ी में पुलिस व प्रशासन ने औढ़ापुर गांव निवासी एक शराब माफिया की 15 लाख की संत्ति को कुर्क कर लिया। वहां नोटिस चस्पा कर दिया। छपरौली थाना क्षेत्र के ओढापुर में शराब माफिया पर प्रशासन व पुलिस ने शिकंजा कस दिया।
शराब माफिया पवन त्यागी की करीब 15 लाख रुपये सम्पत्ति को पुलिस ने कुर्क कर लिया। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि शराब माफिया पवन त्यागी पुत्र शिवदत्त त्यागी निवासी ओढापुर थाना छपरौली की करीब 15 लाख की संपत्ति करीब 250 वर्ग मीटर में बना मकान गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्क किया गया। पवन त्यागी शातिर शराब माफिया है, जिसके विरुद्ध शराब तस्करी एवं गंभीर अपराधों के करीब 22 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा पुलिस और दूसरे शराब माफियाओं पर कार्रवाई की तैयारी में जुटी हैं।
याद दिला दें कि यूपी सरकार ने शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए सभी जनपदों की पुलिस को आदेश जारी किए हुए हैं। पुलिस की कुर्की की इस कार्रवाई से गांव के लोगों आश्चर्यचकित होकर देख रहे थे। मकान के चारों ओर पुलिस लगी हुई थी।
छपरौली पुलिस ने एक-एक कमरे में रखे सामान की सूची बनाई। सूची के अनुसार लिखा-पढ़ी की। उसके बाद हर कमरे में ताला लगाकर उसे सील किया गया। बाद में मकान के बाहर एक बोर्ड लगा दिया गया। जिसमें कुर्की का कारण बताते हुए सरकारी संपत्ति घोषित करना लिखा हुआ था। आरोपी के परिवार के लोगों को पहले ही मकान से बाहर कर दिया गया था।

