Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

एमजी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई लोहड़ी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: शुक्रवार को एमजी पब्लिक स्कूल प्रांगण में उत्साह और समृद्धि का परिचायक पर्व लोहड़ी हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा करते हुए सभी ने एक दूसरे को भारतीय संस्कृति की रंग-बिरंगी परम्परा को दर्शाने वाले लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद के रूप में मूंगफली, रेवड़ियां तथा पॉपकॉर्न आदि वितरित कर जमकर आनंद लिया।

शुक्रवार को एमजी पब्लिक स्कूल में लोहड़ी का पर्व हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर टीचर्स ने लोहड़ी के गीत गाकर नृत्य भी किया। इस अवसर पर लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की गई। मूंगफली, रेवड़ी द्वारा लोहड़ी में आहुति दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने किया। उन्होंने सभी को लोहड़ी एवं मकर सक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए लोहड़ी पर्व के महत्व पर भी प्रकाश डाला। मोनिका गर्ग ने बताया कि भारत में नई फसल के आगमन के उपलक्ष में मनाया जाने वाला यह लोहड़ी का पर्व देश की रंग-बिरंगी सांस्कृति विरासत का परिचायक है।

पारंपरिक तौर पर लोहड़ी फसल की बुआई और कटाई से जुड़ा उत्तर भारत का एक विशेष त्यौहार है। इस त्यौहार पर पूरे जीवन में सुख और समृद्धि पाने के लिए सभी लोग इस त्योहार को बड़े उत्साहपूर्वक मनाते हैं। इस तरह आपसी एकता और सद्भाव को बढ़ाना भी इस त्योहार का उद्देश्य है। उन्होंने सभी से मिल जुलकर ही सभी पर्व और त्यौहार मनाने की अपील की और मूंगफली, रेवडी का प्रसाद वितरित किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img