Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

आज धूमधाम से मनाया जाएगा लोहड़ी पर्व

  • गुरुवार को रेवड़ी, गजक और मूंगफली की हुई जमकर खरीदारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहड़ी का त्योहार पंजाब ही नहीं दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल और कश्मीर में भी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति से एक दिन पहले इसे सेलिब्रेट किया जाता है। लोहड़ी में लोग अलाव जलाकर इसके चारों ओर नाचते-गाते हैं। नव विवाहितों के लिए लोहड़ी का पर्व बहुत ही खास होता है। ज्योतिषाचार्य आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि लोहड़ी को पहले तिलोड़ी कहते थे। पंजाब के कई इलाकों मे इसे लोही या लोई भी कहा जाता है। लोहड़ी पौष महीने की आखरी रात को मनाया जाता है,

जो कि इस बार 13 जनवरी को है। इस दिन लोग लकड़ी जलाकर आग के चारों ओर चक्कर काटते हुए नाचते-गाते हैं और आग में रेवड़ी, मूंगफली, खील, मक्की के दानों की आहुति देते हैं। कहा जाता है कि संत कबीर की पत्नी लोई की याद में ये पर्व मनाते हैं। ये भी मान्यता है कि सुंदरी और मुंदरी नाम की लड़कियों को सौदागरों से बचाकर दुल्ला भट्टी ने हिंदू लड़कों से उनकी शादी करवा दी थी। पौराणिक मान्यता अनुसार सती के त्याग के रूप में भी यह त्योहार मनाया जाता है।

कर्क, धनु और मीन राशि के लिए शुभ समय

मंगल की चाल में बदलाव होने से कर्क, धनु और मीन राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। मेष, वृष, सिंह, कन्या और मकर राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। वहीं, मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा।

अशुभ प्रभाव से बचने के लिए उपाय

मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शहद खाकर ही घर से निकलना चाहिए। लाल चंदन का तिलक लगाएं। लाल फूलों से हनुमान जी की पूजा करें। सिंदूर लगाएं। मंगलवार के दिन तांबे के बर्तन में अनाज भरकर हनुमान मंदिर में दान करना चाहिए। मंगलवार को हनुमान चालीसा, सुंदरकांड ,बजरंगबाण का पाठ करे।

13 जनवरी से अचानक बदलेगा मौसम

मंगल एक राशि में 45 दिन रहता है, लेकिन वृष राशि में 120 दिनों तक रहेगा। 13 नवंबर 2022 से मंगल इस राशि में हैं, जोकि अब 13 मार्च तक रहेगा। इसलिए मंगल का प्रभाव और बढ़ जाएगा। आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 13 जनवरी को शाम 7:36 बजे वृष राशि में मार्गी हो जाएंगे। इससे पहले ये ग्रह 30 अक्टूबर को वक्री हुआ था।

11 12

मंगल की इस स्थिति के कारण करीब दो महीनों से चली आ रही परेशानियों, दुर्घटनाओं और विवादों से लोगों को राहत मिलेगी। मंगल की चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर भी पड़ेगा। अभी मंगल वृष राशि और रोहिणी नक्षत्र में है। ये शुक्र की राशि और चंद्रमा का नक्षत्र है।

मंगल के मार्गी होने से भूमि-भवन,अचल संपत्ति, भवन-निर्माण की सामग्री से जुड़े काम और बिजनेस बढ़ सकते हैं। वहीं मंगल के मार्गी होने से अचानक मौसमी बदलाव भी हो सकते हैं। जिससे देश के उत्तरी हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है । प्राकृतिक आपदाएं आने और पहाड़, पुल, सड़कें दरकने की आशंका रहेगी।

लोहड़ी की उमंग अपनों के संग

लो आ गई लोहड़ी वे बना लो जोड़ी वे कलाई कोई यूं थामो ना जावै छोड़ी वे…लोहड़ी ऐसा त्योहार हैं, जिसे हर साल सबसे पहले मनाया जाता है। इसके बाद अन्य त्योहार की शुरुआत होती है। लोहड़ी की रात सबसे लंबी होती है। इसके साथ ही मकर संक्रांति से दिन बढ़ने लगता है।

09 12

पंजाब और हरियाणा में मनाए जाने वाले इस त्योहार को हर जगह पंजाबी समाज के लोग धूमधाम से मनाते है। नए शादीशुदा जोड़े हो या फिर नन्हें बच्चे की पहली लोहड़ी दोनों का ही विशेष महत्व है। इतना ही नहीं इस अवसर पर रिश्तेदार और दोस्त लोहड़ी पर उपहार सहित शुभकामनाएं देने जरुर आते है। अग्नि की परिक्रमा करते हुए मूंगफली, गजक, मक्का और रेवड़ी की आहुति देते हुए बच्चों की लंबी उम्र की मंगलकामना की जाती है।

इसबार भी जहां कुछ घरों में नए शादी-शुदा जोड़Þे और घर में आए छोटे मेहमान के साथ लोग अपनी लोहड़ी धूमधाम से मनाएंगे। सदर निवासी अंशुल और कंचन की इसबार पहली लोहड़ी है, जिसकों धूमधाम से मनाया जाएगा। पूरा परिवार एकत्रित होकर लोहड़ी मनाएगा। दोनों ने लोहड़ी को लेकर एक दूसरे के लिए सरप्राइज भी रखा है। लोहड़ी पर शादी-शुदा जोड़ा और परिवार के सभी सदस्य नए कपड़े पहनते है।

10 13

सदर निवासी जसविंद्र और सिमरन हर साल पूरे परिवार के साथ लोहड़ी को धूमधाम से मनाते है। इस अवसर पर बच्चों के लिए नए कपड़े बनते है। सिमरन बताती है कि आज भी मुझे शादी के बाद की पहली लोहड़ी याद है जो काफी धूमधाम से मनाई गई थी और मुझे काफी सारे उपहार मिले थे। पहले लोग मौहल्लों में एक साथ एकत्रित होकर लोहड़ी मनाते थे, लेकिन अब फोन पर बधाई संदेश देने का अधिक क्रेज है।

नितिन और सोनी का कहना है कि शादी को 7 साल को चुके हैं, लेकिन लोहड़ी आज भी वह पूरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन हम सभी गुरुद्वारे में जाते है और सादगी से परिवार के साथ लोहड़ी मनाते है। वहीं इस दिन असहाय लोगों को भोजन भी वितरित करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img