नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। देश में लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब लोगों की नजरें चुनाव नतीजों पर टिकी हैं। 4 जून को लोकसभा के साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आएंगे। इन चुनावों के सबसे तेज नतीजे आपको दैनिक जनवाणी डॉटकॉम www.dainikjanwani.com पर मिलेंगे।
किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं, वीवीआईपी सीटों पर कौन आगे-कौन पीछे, किसके गढ़ में किसने सेंध लगाई, इन नतीजों का भविष्य की सियासत पर क्या असर होगा? यह सब कुछ सबसे तेज, सबसे पहले आपको दैनिक जनवाणी डॉटकॉम www.dainikjanwani.com पर मिलेगा।
4 जून यानी मंगलवार को दिनभर आप जहां भी रहें, अपने मोबाइल पर दैनिक जनवाणी डॉटकॉम www.dainikjanwani.com पर विजिट कीजिए। कुछ ही सेकेंड में आप लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनावों के रुझान और नतीजे जान सकेंगे।
किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा, किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें और किसकी बनेगी सरकार….कुछ ही देर में इन सवालों के जवाब मिल जाएंगे। लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी।
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बनवाए 11 तरह के खास लड्डू
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भाजपा द्वारा 201 किलो लड्डू बनवाए गए हैं। लोकसभा चुनाव में जीत का जश्न मनाने के लिए ये लड्डू 11 तरह के बनवाए गए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं और एग्जिट पोल्स में अधिकतर पर भाजपा की जीत का दावा किया गया है।
‘जो निर्णय होगा, उसे सम्मानपूर्वक स्वीकार करना चाहिए’
मतगणना पर चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा, ‘आज मंगलवार है, हनुमान जी का दिन है। लोगों ने अपनी राय व्यक्त कर दी है। राय ईवीएम में बंद हो गई है। ईवीएम खुल जाएगी और राय सामने आ जायेगी। जनता का जो भी निर्णय होगा, उसे सभी को सम्मानपूर्वक स्वीकार करना चाहिए। ये भारतीय लोकतंत्र की क्षमता है।’
भाजपा मुख्यालय में तैयारियां जोरों पर
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए खाना तैयार किया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024: दैनिक जनवाणी डॉटकॉम पर देखें सबसे तेज नतीजे

