Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

छज्जे के नीचे दबकर युवक की मौत

  • कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव भामौरी हादसे में दो राजमिस्त्री और युवक का पिता हुए घायल

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: सोमवार सुबह क्षेत्र के एक गांव में मकान का गेट लगाते समय एक युवक मौत का शिकार हो गया। अचानक से मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जे के नीचे दबकर युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि युवक का पिता और राजमिस्त्री घायल हो गए। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के भामौरी गांव निवासी रोबिन पुत्र विक्रम दर्जी का काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। रोबिन के मकान पर दरवाजा नहीं लगा हुआ था। सोमवार को वह पिता के साथ मिलकर मिस्त्री से लोहे का दरवाजा लगवा रहा था। युवक का पिता विक्रम व राजमिस्त्री नीटू पुत्र रोहताश छज्जे पर खड़े थे। इस दौरान अचानक से छज्जा भर भराकर गिर गया। नीचे खड़ा रोबिन छज्जे के नीचे दब गया। छज्जे का एक हिस्सा रोबिन की गर्दन पर गिरा।

जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि विक्रम व राजमिस्त्री नीटू घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और किसी तरह रोबिन के शव को मलबे से बाहर निकाला। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शव देखकर बेहोश हुई पत्नी

जिस समय रोबिन अपने पिता के साथ मकान का दरवाजा लगवा रहा था, अन्य परिजन अंदर ही थे। हादसा होने पर चीख सुनकर परिजन भी दौड़ पड़े। रोबिन को देखकर उसकी पत्नी पूजा बेहोश हो गई। हादसे के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। रोबिन के दो बच्चे 3 वर्षीय मानवी व 2 वर्षीय पुत्र आयुष है। परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से परिवार की आर्थिक मदद की मांग उठाई है।

छज्जे के नीचे लगाई बल्ली भी टूटी

हादसे के तरंत बाद ग्रामीणों की भीड़ वहां पहुंच गई थी। जिस समय ग्रामीण वहां पहुंचे, रोबिन की सांस चल रही थी। उन्होंने छज्जे के नीचे बल्ली लगाकर रोबिन को निकालने की कोशिश की। मगर इससे पहले की ग्रामीण रोबिन को निकालते, बल्ली टूट गई और छज्जा फिर से उसके ऊपर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कैंटर और बाइक की भिडंत में होमगार्ड की मौत

मवाना: सोमवार दोपहर मवाना-किला रोड स्थित किला बस स्टैंड के समीप कैंटर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने मेरठ ले जाने का प्रयास किया, लेकिन होमगार्ड ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ततीना निवासी होमगार्ड अमित पुत्र राजेंद्र सोमवार देर शाम पुत्री के साथ मवाना से गांव लौट रहा था। बाइक सवार होमगार्ड मवाना-किला रोड स्थित बस स्टैंड के समीप पहुंचा तो अज्ञात कैंटर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेस सेवा घायल को हायर सेंटर ले गई। जहां होमगार्ड अमित चौहान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बहादरपुर में खेत पर गया होमगार्ड चक्कर खाकर गिरा, मौत

सरधना: सोमवार को क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गए एक होमगार्ड की गर्मी के चलते हालत बिगड़ गई। जिससे वह चक्कर खाकर गिर गया। हादसे में होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। होमगार्ड की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी 58 वर्षीय धर्मवीर पुत्र सुखबीर सरधना कोतवाली में होमगार्ड के रूप में तैनात था। परिजनों के अनुसार सोमवार को वह जंगल में खेत पर गया था। जहां भीषण गर्मी के चलते धर्मवीर किसानों ने दुर्वेशपुर मार्ग के पास होमगार्ड को पड़ा देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजाओं ने देखा कि होमगार्ड की मौत हो चुकी थी। जिससे होमगार्ड के परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। बेटे नितिन कुमार ने पुलिस को बताया कि गर्मी के कारण चक्कर आने से उनकी मौत हुई है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। शाम को गमगीन माहौल में शौकत अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शराब के अधिक सेवन से हुई युवक की मौत

फलावदा: कस्बे के मोहल्ला सैनियान निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी स्कूल के पास पड़ा मिला है। नैडू मार्ग स्थित होली चौक निवासी 42 वर्षीय मामचंद सैनी पुत्र स्व. चौहाल सैनी का शव देर रात चेयरमैन अशोक सैनी के आवास के समीप स्थित सरकारी स्कूल के पास पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर दिया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

युवक की मौत की सूचना से परिजनों में मातम छा गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक संतान है। परिजनों ने शव का कस्बे के ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार काम्बोज का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था। अधिक नशा होने पर उसकी हालत बिगड़ने से उसकी मौत हुई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img