Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

वाराणसी-अयोध्या रूट पर बीरापट्टी स्टेशन पर लूपलाइन प्रारंभ

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल में नित्यप्रति आवागमन करने वाली गाड़ियों के उचित एवं समयबद्ध संचालन को दृष्टिगत रखते हुए मंडल के वाराणसी-अयोध्या रूट पर बीरापट्टी स्टेशन पर इमरजेंसी क्रॉसओवर के साथ डायरेक्शनल (अप ) लूपलाइन का प्रावधान किया किया गया है। मौजूदा पैनल इंटरलॉकिंग (कुल 29 रूट) में बदलाव के साथ इस प्रक्रिया को अमल में लाया गया है।

इस प्रक्रिया के द्वारा अप लाइन पर गाड़ियों के अतिरिक्त दबाव को समाप्त करते हुए गाड़ियों को संचालित किया जा सकेगा I बीरापट्टी में डाउन लाइन के लिए अप लूप लाइन और कॉमन लूप सुविधा के निर्माण से यात्रियों को अप दिशा में स्टॉपेज वाली ट्रेनों के लिए बीरापट्टी में प्लेटफार्म संख्या एक(01) पर उतरने में सुविधा होगी और सेक्शन क्षमता में 33% की वृद्धि अपेक्षित है।

उल्लेखनीय है कि मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के आपसी सामंजस्य एवं तालमेल द्वारा इस प्रक्रिया में कार्य के लिए एनआई कार्य को बिना किसी ट्रेन रद्दीकरण/मार्ग परिवर्तन के और किसी भी माल की आवाजाही को प्रभावित किए बिना संपन्न किया गया।इस कार्य के सफलतम संपादन हेतु मंडल रेल प्रबंधक,श्री सुरेश कुमार सपरा द्वारा इस कार्य से जुड़े विभागों एवं कर्मचारियों की सराहना की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img