Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

धूमधाम से मनायी भगवान विश्वकर्मा जयंती, हवन किया

  • पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, रटौल बिजलीघर, निर्माणाधीन विश्वकर्मा मंदिर में जयंती मनाकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

जनवाणी संवाददाता

बागपत: शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनायी गयी और हवन कर भंडारा किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों व समाज के लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके द्वारा दिए गए योगदान पर प्रकााश डाला।

55 2

नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती पर हवन किया गया और अधिकारियों व कर्मचारियों ने हवन में आहुति दी। अधिशासी अभियंता अतुल कुमार यजमान रहे। सभी ने शपथ ली कि हम भगवान विश्वकर्मा के बताए रास्तों पर चलकर देश व प्रदेश का विकास करने में योगदान देंगे।

हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राघवेन्द्र वर्मा, सहायक अ•िायंता दिनेशचंद शर्मा, अरविंद तोमर, गंगा सिंह, कोमल, प्रमोद कुमार, तेजपाल सिंह, अशोक कुमार, ऋषि वर्मा, बिजेन्द्रपाल, जिलाउलहक आदि मौजूद रहे। वहीं रटौल विद्युत उपकेन्द्र पर विश्वकर्मा जयन्ती के मौके पर यज्ञ व भन्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें बिजली कर्मचारियों ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व शान्ति की प्रार्थना की गयी।

54 2

जेई विनय कुमार ने जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नोडल अधिकारी मुकेश कुमार, लियाकत, सुभाष, सुनील, यूनुस, जयकिशन आदि मौजूद रहे। वहीं विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर निर्माणाधीन विश्वकर्मा मंदिर पर हवन किया गया, जिसमें गांव के दर्जनों लोगों ने हवन में आहुति दी।

हवन के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान पूरनपुर नवादा के महामंडलेश्वर आचार्य प्रणव प्रवीण योगी, रामनाथ पांचाल, अचार्य प्रवीण योगी, महेंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, मदन, गोपाल पांचाल, पंडित निक्की, देव सेना के जिलाध्यक्ष अक्षय बंसल, नरेश पांचाल, मामचंद, जयपाल, पंडित कुश प्रशाद शास्त्री आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img