Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

प्रेम प्रसंग के चलते हुए थी अमरजीत की हत्या

  • पत्नी ने प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर हथौड़े से उतारा मौत के घाट
  • पुलिस ने 48 घंटे में किया हत्या का खुलासा, हत्या कर जंगल में फेंका था शव

जनवाणी संवाददाता

ऋषिकेश: धर्मनगरी में पति की हत्या में महिला सहित तीन पुरूषों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुमशुदा हुए व्यक्ति की हत्या का 48 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त हथोडा व 2 मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया।

कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता चंदा साहनी पत्नी जितेंद्र साहनी निवासी चंद्रेश्वर नगर मायाकुंड ऋषिकेश ने एक गुमशुदगी के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया कि मेरा भाई अमरजीत साहनी पुत्र जीवन साहनी उम्र 32 वर्ष 18 सितंबर की शाम 3.00 बजे अपने दो अन्य साथियों के साथ काम पर गया था, जो अभी तक वापस नहीं आया है।

जबकि दोनों साथी वापस आ गए हैं। इस संबंध में उसके साथियों व अपनी भाभी से पूछा तो कुछ भी नहीं बता रहे हैं। हमें शक है कि मेरा भाई किसी दुर्घटना का शिकार न हो गया हो। शिकायतकर्ता के उक्त प्रार्थना पत्र पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल गुमशुदगी पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश ने टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गठित टीम ने गुमशुदा व्यक्ति के संबंध में परिवार जनों से पूछताछ की गई। पुलिस टीम की जांच के दौरान यह सामने आया कि गुमशुदा की पत्नी का गुमशुदा के साथी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।

जिसकी जानकारी उसके पति को हो गई थी जिस पर पुलिस ने उसकी पत्नी व साथियों को थाने बुलाकर सख्ताई से पूछताछ की गई।

जिस पर गुमशुदा की पत्नी व गुमशुदा अमरजीत के साथियों ने योजना बनाकर गुमशुदा अमरजीत साहनी की हथोड़ा मार कर हत्या करने का अपराध स्वीकार किया व गुमशुदा के शव को जंगलात बैरियर से आगे जंगल में झाड़ियों में छिपाना बताया गया। जिनकी निशानदेही पर गुमशुदा व्यक्ति की लाश व हत्या में प्रयुक्त हथौड़े को घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img