Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल

  • डंपर ने काफी दूर तक बाइक व घायलों को घसीटा
  • निजी अस्पताल में कराया भर्ती, पहचान नहीं हो सकी

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर ग्राम चुक्खापुर के समीप एक डंपर ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि बेहोशी की हालत के चलते दोनों गंभीर घायलों की पहचान नहीं हो सकी।

सोमवार की सुबह करीब दस बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर साहनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम चुक्खापुर के समीप सामने से आ रहे डंपर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद डंपर बाइक व दोनों घायलों को घसीटता हुआ करीब 15 मीटर तक सड़क किनारे कच्चे की ओर चला गया।

25 23

बाइक पर एक सिख तथा दूसरा मुस्लिम व्यक्ति सवार होना बाताया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना पर साहनपुर पुलिस चौकी पर मौजूद एक मात्र कांस्टेबिल सूफियान घटनास्थल पर पहुंच गया। उसने दोनों बाइक सवार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए तत्परता दिखायी और दोनों को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

कांस्टेबिल सूफियान ने दोनों गंभीर घायलों की पहचान के लिए उनकी तलाशी ली। हालांकि दोनों में से किसी के पास भी पहचान पत्र अथवा मोबाइल आदि नहीं मिले। जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई। अस्पताल में दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुयी है। दोनों के बेहोश होने की वजह से उनके परिजनों को भी दुर्घटना की सूचना नहीं दी जा सकी।

चिकित्सकों के मुताबिक अंदरूनी चोट लगने की वजह से सिख व्यक्ति की हालत ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है। मुंह व नाक से खून नहीं रुक पा रहा है। जिसके चलते उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समीपुर के लिए रैफर कर दिया गया।

उधर चिकित्सकों के मुताबिक दूसरे घायल की हालत कुछ सही है परंतु वह भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। बार-बार पूछने पर भी वह कुछ बता नहीं पा रहे हैं। घायलों में से एक को होश आने पर उसने अपना नाम इब्राहिम निवासी ज्वालापुर तथा दूसरे का नाम परमजीत सिंह निवासी ग्राम जट्टीवाला बताया।

उसने कहा कि वे बाइक पर सवार होकर ज्वालापुर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। उधर एक अन्य घटना में हरिद्वार मार्ग पर एक कार सवार ने किशोरी सिंह नाम के व्यक्ति को टक्कर मार दी और फरार हो गया। दुर्घटना में घायल किशोरी सिंह तथा पहली दुर्घटना में घायल परमजीत सिंह को उपचार के लिए जालीग्रांट रैफर किया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img