Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

एक और लव जिहाद का मामला हुआ दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर: थाना क्षेत्र में एक लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कठोर कानून बन जाने के बाद भी लव जिहाद में फंसाने वाले बेखौफ अपने काम को बखूबी अंजाम देते नजर आ रहे हैं।

इसकी बानगी उस समय देखने को मिली जब क्षेत्र के गांव पुरा निवासी अक्षय त्यागी पुत्र ब्रजवीर त्यागी हरिद्वार के भगवानपुर में ठेकेदारी का काम करता था। वह अपने परिवार के साथ वहीं रहता था। कुछ दिन पूर्व भगवानपुर निवासी आरोपी नदीम व सलमान अक्षय त्यागी की पत्नी को लव जिहाद में फंसाना चाहते थे।

उन्होंने उस पर डोरे डालने शुरू किए। उन्होंने कई बार अक्षय त्यागी की पत्नी को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करने का प्रलोभन दिया और बार-बार झांसा देकर निकाह करने की बात कही। जिसकी भनक अक्षय त्यागी को लग गई। वह कहीं उसकी पत्नी को लेकर फरार ना हो जाए इसी डर की वजह से अक्षय त्यागी अपनी पत्नी समेत वहां अपना सारा काम छोड़कर अपने गांव लौट आया और थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने लव जिहाद के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम तैयार कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पांच राज्यों में मतदान के दिन पेड छुट्टी का अधिकार, ECI का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने...

NCERT: एनसीईआरटी को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, यूजीसी ने दी मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान...

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img