Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

फेसबुक पर हुआ प्यार, युवती घर से फरार

  • महाराष्ट्र पुलिस ने की बुढ़ाना से युवती बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

बुढ़ाना: फेसबुक पर प्यार ऐसा परवान चढ़ा की एक युवती महाराष्ट्र से अपने प्रेमी के साथ बुढ़ाना चली आई। यही नहीं युवती ने अपने प्रेमी के अकाउंट में लाखों रूपए की ट्रांजैक्शन भी की।

महाराष्ट्र पुलिस ने लोकेशन के आधार पर बुढ़ाना कोतवाली में आमद कराई। बुढ़ाना से बरामद की गई युवती को महाराष्ट्र से आये परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

कस्बे के मौहल्ला कस्सावान का रहने वाला आमिर पुत्र अकरम महाराष्ट्र में फेरी करके बिजली के उपकरण बेचने का कार्य करता है। आमिर की महाराष्ट्र के जनपद सांगली की कालोनी जथ निवासी एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

40 2 e1599833759474
आरोपी युवक आमिर

आमिर ने अपनी प्रेमिका से ऑनलाईन एक लाख से अधिक रूपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए। पांच दिन पहले आमिर अपनी प्रेमिका को उसके घर से भगाकर बुढ़ाना ले आया।

युवती के पिता खलील शेख ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट अपनी कालोनी जथ के थाने में दर्ज करवाई। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे महाराष्ट्र पुलिस युवती के परिजनों के साथ बुढ़ाना कोतवाली पहुंची।

महिला इंस्पेक्टर पीएम मुजावर ने बुढ़ाना कोतवाली में अपनी आमद कराते हुए घटना से अवगत करवाया। महाराष्ट्र पुलिस ने बुढ़ाना पुलिस के सहयोग से मोबाइल की लोकेशन के अनुसार कस्बे के मौहल्ला कस्सावान मे दबिश दी।

पुलिस ने आमिर के घर से युवती को बरामद कर लिया। आमिर पुलिस को घर पर नही मिला। थाना जथ की महिला इंस्पेक्टर पीएम मुजावर ने बताया कि उनके थाने में अंजुम की गुमशुदगी दर्ज है। महाराष्ट्र पुलिस व युवती के परिजन युवती को अपने साथ लेकर महाराष्ट्र चले गए।

युवक ने युवती के परिजनों के साथ किया विश्वासघात

युवती के पिता का कहना है कि आमिर लॉकडाउन में उन्हें घर पर रहकर कपडा फैरी का कार्य करता था। वह उसे अपने बेटे की तरह मानते थे। लॉकडाउन जैसी परिस्थितियों में उन्होंने उसे सहारा दिया। उसके लिए खाना पीना सभी इंतजाम किया। आमिर को एक परिवार के सदस्य की तरह माना था। परंतु, आमिर ने उनके साथ विश्वासघात किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img