Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

प्रेमी ने महिला की गर्दन काटकर निर्मम हत्या की

  • 14 साल से चल रहे थे अवैध संबंध, मां को बचाने के लिये बेटे ने कातिल के सिर पर मारी रॉड
  • शोर मचाया व कातिल को कमरे में बंद करवा दिया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अवैध संबंधों का अंत दर्दनाक होता है। ब्रह्मपुरी थानांतर्गत हरि नगर में पति से बेवफाई कर प्रेमी के साथ 14 सालों से अवैध संबंध बनाने वाली महिला की प्रेमी ने छुरे से गर्दन काट कर हत्या कर दी थी। हत्या का कारण इस अवैध संबंध में किसी तीसरे की एंट्री बताई जा रही है।

जिस वक्त प्रेमी हत्या कर रहा था, उस वक्त महिला के बेटे ने विरोध करते हुए हत्यारोपी के सिर पर लोहे की रॉड मार दी और शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग आए और मकान का बाहर से दरवाजा बंद करवा दिया। बाद में ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर आई और आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया।

ब्रह्मपुरी के हरिनगर में असलम अपनी पत्नी नरगिस और पांच बच्चों के साथ रहता है। असलम दिल्ली में काम करता है। इसलिए पत्नी और बच्चे शहर के हरिनगर में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, नरगिस के शादी से पहले से कोतवाली के बड़ीयान निवासी जावेद से अवैध संबंध है। जावेद अक्सर नरगिस के घर पर आता जाता था।

मंगलवार की रात को भी जावेद नरगिस के घर पर आ गया था। जिसमे नरगिस के 12 साल के बेटे अली और जावेद में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसका विरोध नरगिस ने किया था। जिसके बाद आरोपी जावेद अपने घर से छोरी लेकर नरगिस के घर पहुंचा। घर में नरगिस के बच्चे से कहा कि बेटे आप ऊपर चले जाओ।

जिसके बाद नरगिस से मारपीट करते हुए छुरी से नरगिस की गर्दन काट दी। घर में मौजूद बेटा अली ने लोहे की रॉड उठाकर जावेद को मार दी। खून खराबा होते देख अली ने घर के बाहर निकलकर मकान का बाहर से कुंडा लगाकर जावेद को बंद कर दिया। अली के बाहर आकर शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से जावेद को हिरासत में ले लिया है। जावेद ने बताया कि शादी से पहले से गरगिस के साथ उसके अवैध संबंध है। असलम के दिल्ली रहने के दौरान अक्सर जावेद नरगिस के घर पर ही बच्चों के साथ रहता था। इंस्पेक्टर सुभाष चंद अत्री ने बताया कि आरोपी जावेद को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। महिला के पति को भी दिल्ली में हत्या की जानकारी दे दी गई है।

03 27
महिला की फाइल फोटो

चेहरे पर खून ही खून

जिस वक्त पुलिस ने आरोपी जावेद को गिरफ्तार किया उस वक्त उसके चेहरे पर खून ही खून लगा हुआ था। आरोपी ने बताया कि जैसे ही उसने नरगिस की गर्दन पर छुरे से वार किया खून की तेज धार उसके चेहरे पर आ गई थी। इसी हालत में आरोपी सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय के सामने पेश हुआ।

आरोपी ने बताया कि तीसरे प्रेमी सोनू की एंट्री से वो बहुत परेशान चल रहा था। इस कारण वो पूरी तरह से योजना बना कर आया था कि अगर घर में सोनू और नरगिस मिल गए तो दोनों का कत्ल कर देगा। घर आते ही उसने चारों बच्चों को दूसरी मंजिल पर भेज दिया और नरगिस के गर्दन पर छुरे से जैसे ही हमला किया तो बेटे ने बचाने की कोशिश करते हुए लोहे की रॉड सिर पर मार दी।

तीसरे की एंट्री

पुलिस ने बताया कि जावेद को कुछ महीनों से शक हो रहा था कि नरगिस का शोभापुर निवासी किसी सोनू से संबंध बन गए हैं और वो उसकी अनुपस्थिति में उससे मिलने घर आता है। इस बात को लेकर दोनों लोगों में झगड़ा चल रहा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IGI: दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Noida Airport: पीएम मोदी ने किया नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, उड्डयन क्षेत्र में नया अध्याय शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज...

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...
spot_imgspot_img