Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

राहत: कोरोना के सबसे कम सक्रिय मामले, 7081 मरीज, 264 की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना के मामलों को लेकर एक राहत की खबर आई है। दरअसल, देश में अब 83,913 सक्रिय मरीज ही बचे हैं जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,081 मामले सामने आए हैं।

वहीं इस दौरान 264 लोगों की मौत भी हो गई। हालांकि इस दौरान 7,469 लोग स्वस्थ भी हुए।  वहीं देश में अब तक कुल 3,41,78,940 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,77,422 हो गई है। देश में अब तक टीके की कुल 137 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार के आंकड़े

भारत में 18 दिसंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 7,145 नए केस सामने आए थे और 289 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 8,706 लोग स्वस्थ हुए थे।

कर्नाटक के दो शिक्षण संस्थान में कोरोना विस्फोट

कर्नाटक के दो शिक्षण संस्थान में शनिवार को कुल 33 मामले सामने आए थे जिसमें से पांच ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले हैं। पहले शिक्षण संस्थान में कुल 14 संक्रमित छात्र मिले वहीं दूसरे में कुल 19 छात्र मिले थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img